{"_id":"590a1d744f1c1b0646441d6c","slug":"seized-incineration-on-petrol-pump-two-sealing-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर पकड़ी घटतौली, दो मशीन सील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर पकड़ी घटतौली, दो मशीन सील
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Wed, 03 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन और आपूर्ति विभाग के अफसरों ने बुधवार को नगर के पेट्रोल पंपों पर छापामारी की। एक पेट्रोल पंप पर घटतौली पाई गई, जिसके चलते दो मशीनें सील कर दी गई । यहां पर मशीन के नोजल में गड़बड़ी कर ग्राहकों को चूना लगाया जा रहा था। वहीं दूसरे पेट्रोल पंप पर दो मशीन खराब मिली।
विज्ञापन
शासन के आदेश पर बुधवार को डीएसओ केबी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रामगोपाल और एएसपी अशोक कुमार सहित बाट माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक मनोज कुमार, सिवा कादरी और पूनम सिंह आदि अफसर थाना देहात पुलिस के साथ नहर के पास खुर्जा रोड स्थित यूनिवर्सल फीलिंग स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन
अफसरों की मौजूदगी में जांच करने वाली एक्सपर्ट टीम ने मशीनों की सील खोली और नोजल आदि की भी जांच की। पंप पर घटतौली करके ग्राहकों को चूना लगाया जा रहा था। इस पेट्रोल पंप की उन दोनों मशीनों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन