{"_id":"64e793113e0e24afeb0014a6","slug":"seized-13-vehicles-invoiced-27-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-3383-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 13 वाहन किए सीज, 27 का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 13 वाहन किए सीज, 27 का काटा चालान
विज्ञापन
अनाधिकृत वाहन पर कार्रवाई करते एआरटीओ प्रवर्तन।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। जिले की सड़कों पर अनाधिकृत रूप से स्कूलों में लगे निजी वाहनों पर सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। तीन दिवसीय अभियान के तहत अब तक 13 वाहनों को सीज और 27 वाहनों का चालान काटा गया है। इन सभी वाहनों पर करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि परिवहन आयुक्त ने स्कूल व यात्रियों को ढोने के लिए अनाधिकृत रूप से चल रहे निजी वाहनों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ 25 अगस्त तक तीन दिवसीय चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को आठ वाहन सीज करने के साथ 12 वाहनों के चालान काटे गए। बताया कि अब तक अभियान के तहत अनाधिकृत रूप से चल रहे 27 वाहनों का चालान और 13 वाहनों को सीज किया गया है। इन सभी पर 3.16 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन मुंशीलाल, यात्री एवं मालकर अधिकारी विकास अस्थाना आदि शामिल रहे। बताया कि अभिभावक अपने बच्चों को स्कूलों में लगे निजी वाहनों से सफर न कराएं। ऐसे वाहनों का संचालन होता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।