{"_id":"58e93be04f1c1b1a205b6451","slug":"security-of-76-seas-dependent-of-25-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 सिपाहियों के भरोसे 76 गांवों की सुरक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 सिपाहियों के भरोसे 76 गांवों की सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 09 Apr 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
25 सिपाहियों के भरोसे 76 गांवों की सुरक्षा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली में पुलिसकर्मियों की कमी के चलते नगर और 60 गांवों की सुरक्षा मात्र 19 सिपाहियों के भरोसे चल रही है। कोतवाली में 152 पद सृजित है। उधर, बुगरासी के कस्बे की चौकी का हाल भी कुछ ऐसा ही है। तीन सप्ताह से बिना इंचार्ज के यह चौकी चल रही है। 16 गांवों की सुरक्षा के लिए मात्र छह सिपाही ही तैनात हैं।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगर के अलावा 60 गांव आते हैं। मानक के अनुसार कोतवाली में एसएचओ के अलावा 9 उपनिरीक्षक, 27 हवलदार, 4 महिला सिपाही और 152 सिपाही के पद सृजित हैं।
विज्ञापन
सृजित पदों के मुकाबले 6 उपनिरीक्षक, 3 हवलदार, 3 महिला सिपाही तथा केवल 19 सिपाही तैनात है। हाल ही में गठित रोमियो स्क्वायड टीम में एक एसआई, एक महिला सिपाही और दो सिपाही की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
अब बाकी बचे 11 सिपाहियों पर नगर समेत 60 गांव की सुरक्षा का भार आ जाता है। जबकि क्षेत्र स्थित 12 बैंकों की सुरक्षा का जिम्मा भी इन्हीं सिपाहियों के कंधों पर हो जाता है। ऐसे में सिपाहियों की बेहद कमी से जूझ रही कोतवाली में अधिकारियों द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की गारंटी लेना बेईमानी साबित होगी।
वहीं, बुगरासी चौकी के अंतर्गत कस्बे सहित 16 गांव आते हैं। नियमानुसार 16 सिपाहियों की तैनाती चौकी पर होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान में मात्र छह सिपाहियों के जिम्मे ही पूरा क्षेत्र चल रहा है।
एसआई ऋषिपाल सिंह ने बताया कि चौकी पर मात्र छह सिपाही हैं। किसी चौकी इंचार्ज ने भी अभी तक कोई चार्ज नहीं लिया है। सप्ताह भर पूर्व दो पक्षों में मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे।