फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Secunderabad to get relief from waterlogging, modern STP to be built at a cost of Rs 18 crore

Bulandshahar News: सिकंदराबाद को जलभराव से राहत की सौगात, 18 करोड़ से बनेगा आधुनिक एसटीपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Secunderabad to get relief from waterlogging, modern STP to be built at a cost of Rs 18 crore
सिकंदराबाद एसटीपी प्लांट निर्माण के लिए भूमि पूजन करते पालिका अध्यक्ष, अन्य। स्वयं
सिकंदराबाद। सालों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे नगर के 1.25 लाख लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। जल निगम नगर की टीचर्स कॉलोनी में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से एसटीपी का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना के लिए शासन से बजट स्वीकृत हो गया है। पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित, जल निगम के एई प्रवीन कुमार आदि ने रविवार को टीचर्स कॉलोनी में प्लांट निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

नगर का पानी खत्रीवाड़ा नाला और शेखवाड़ा नाले से होते हुए बाहर जाता है। नगर के पानी को बाहर लेकर जाने वाले नालों की बेहतर निकासी नहीं होने के कारण नगर के छोटे नालों से भी जल निकासी नहीं हो पाती है। जिससे नगर के बहुत से मोहल्लों में नाले-नालियों के ओवरफ्लो होने के कारण बिन बारिश भी जलभराव रहता है। वहीं, बारिश में तो सिकंदराबाद की सड़कें व गलियां तालाब में तबदील हो जाती हैं। जलभराव से आवागमन बाधित हो जाता है। लगातार समस्या से जूझ रहे लोगों में पालिका के खिलाफ आक्रोश पनप रहा था। समाधान की मांग को लेकर कई बार लोग सड़क पर भी उतर चुके हैं। एसटीपी प्लांट के निर्माण से लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलने की आस जगी है।
विज्ञापन


आपस में जोड़े जाएंगे नाले-नालियां

एई प्रवीन कुमार ने बताया कि नगर के सभी नालों व नालियों को आपस में जोड़कर मुख्य नालों से जोड़ा जाएगा। मुख्य नालों से पानी को एसटीपी प्लांट पर लाकर शुद्ध किया जाएगा। जिसके बाद पानी को बुलंदशहर रोड नाले में छोड़ा जाएगा। नाले व नालियों में पानी नहीं रुकने से नगर के लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेती, अन्य कार्यों के लिए प्रयोग किया जा सकेगा पानी, बढ़ेगा जल स्तर

एसटीपी प्लांट पर पानी को शुद्ध करने के बाद उससे फसलों की सिचाई में प्रयोग किया जा सकता है। प्लांट से शुद्ध किए गया पानी खेती के लिए उपयोगी होता है। जिससे किसानों की उत्पादन बढ़ेगा और उनकी लागत भी कम आएगी। किसानों की आय में वृद्धि होगी। वहीं, सिकंदराबाद में औद्योगिक इकाइयों में भी एसटीपी प्लांट के पानी को बॉयलर में प्रयोग करने के साथ ही अन्य कार्यों में भी प्रयोग किया जा सकता है। नगर से निकलने वाले पानी को शुद्ध करने के बाद दोबारा से प्रयोग करने से जल का दोहन रूकेगा, जिससे जल स्तर में सुधार होगा।


कोट

18 करोड़ रुपये की लागत से आठ एमएलडी (मिलियन लीटर प्रति दिन) क्षमता के एसटीपी प्लांट का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए शासन से बजट पास हो चुका है। नगर की टीचर्स कॉलोनी में प्लांट निर्माण के लिए भूमि पूजन किया है। जल्द ही प्लांट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मार्च 2027 तक प्लांट का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रवीन कुमार, असिस्टेंट इंजीनियर जल निगम नगरीय क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed