फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Secunderabad businessman dies of rabies

Bulandshahar News: रेबीज से सिकंदराबाद के सराफा कारोबारी की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Secunderabad businessman dies of rabies
सिकंदराबाद। सराफा कारोबारी की मंगलवार को रेबीज से मौत हो गई। उन्हें दिवाली पर कुत्ते ने काटा था। परिजनों ने बताया कि उसकी दिन निजी चिकित्सक से एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाई गई थी। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि सर्वे कराकर कारोबारी के संपर्क में आने वालों को भी एआरवी लगवाई जाएगी।
विज्ञापन

सिकंदराबाद के मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी राजेश कुमार वर्मा (52) को दिवाली की शाम को घर से दुकान जाते समय कुत्ते ने काट लिया था। राजेश के चचेरे भाई सुनील कुमार ने बताया कि उसी दिन निजी चिकित्सक के पास जाकर एआरवी लगवा ली थी। इसके बाद संयुक्त चिकित्सालय में जाकर दो अन्य खुराक भी लगवाई। अभी तक उनका स्वास्थ्य ठीक था। 10 मार्च को अचानक उनका स्वास्थ्य खराब होने लगा। खाना-पीना छोड़ने के साथ वह हवा और पानी को देखकर डरने लगे।
विज्ञापन

स्थानीय के साथ बुलंदशहर के चिकित्सकों को दिखाया तो दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली के अस्पताल ने रेबीज की पुष्टि की। इसके बाद उनका उपचार भौपुरा के एक वैद्य से चल रहा था। मंगलवार शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। कारोबारी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन








तीन साल में आठ लोगों ने तोड़ा दम



2021 से अब तक जिले में रेबीज से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग सिकंदराबाद निवासी नौ वर्षीय बच्ची की 2021 में, खुर्जा निवासी एक बच्चे की 2022, ततारपुर निवासी एक महिला की अप्रैल 2023 व सदर तहसील क्षेत्र निवासी एक युवक की सितंबर 2023 में रेबीज से मौत की पुष्टि कर रहा है। 2021 में खानपुर निवासी युवक व एक दो साल की बच्ची, वर्ष 2022 में खुर्जा निवासी एक युवक समेत आठ से अधिक लोगों की मौत रेबीज से हो चुकी है।







24 से 48 घंटे के अंदर लगवाएं पहली डोज



जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज उपाध्याय ने बताया कि कुत्ता, बंदर या बिल्ली काटने पर 24 से 48 घंटे के अंदर पहली डोज लगवा लेनी चाहिए। दूसरी डोज तीन दिन बाद, तीसरी सात दिन बाद, चौथी 14 दिन बाद और जरूरत पड़ने पर पांचवीं डोज 28 दिन बाद जरूर लगवा लेनी चाहिए। देरी करने पर जान का खतरा बन सकता है। टीका नहीं लगवाने पर रेबीज के लक्षण एक या दो साल ही नहीं बल्कि 15 साल बाद तक भी सामने आ सकते हैं।








रेबीज से कारोबारी की मौत मामले की जानकारी मिली है। टीम को भेजकर जांच करवाई जाएगी। रेबीज की पुष्टि होने पर संबंधित के संपर्क में आने वालों को एआरवी लगाई जाएगी। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed