फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Second unit of Khurja Super Thermal Power Plant commissioned

Bulandshahar News: खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्लांट की दूसरी यूनिट शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Second unit of Khurja Super Thermal Power Plant commissioned
खुर्जा ​स्थित सुपर थर्मल पावर प्लांट की दूसरी यूनिट का संचालन शुरू होने पर मौजूद अ​धिकारी व अन्
खुर्जा। विद्युत, आवास व शहरी कार्य विभाग के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्लांट की 660 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी यूनिट का वर्चुअल उद्घाटन किया। प्लांट से अब 1320 मेगावाट विद्युत उत्पादन होगा। विद्युत ग्रिड के माध्यम से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड व अन्य आवंटित क्षेत्र में जाएगी।
विज्ञापन

वर्चुअल शुभारंभ के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने टीएचडीसीआईएल कंपनी के अधिकारियों, तकनीकी टीम और अन्य कर्मचारियों को बधाई दी। टीएचडीसीआईएल के प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने कहा कि अब ग्रिड से 854 मेगावाट उत्तर प्रदेश को, राजस्थान को 281 मेगावाट, उत्तराखंड को 52 मेगावाट और अन्य आवंटित क्षेत्रों को 123 मेगावाट विद्युत आपूर्ति होगी। यह परियोजना करोड़ों घरों को 24 घंटे सस्ती बिजली उपलब्ध कराने में ण योगदान देगी।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद, विद्युत मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्रीकांत नागुलापल्ली, अतिरिक्त सचिव पीयूष सिंह, कार्यकारी निदेशक नीरज वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed