फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Second toll plaza started, two lakh drivers will get relief from traffic jam

Bulandshahar News: दूसरा टोल प्लाजा शुरू, दो लाख वाहन चालकों को जाम से मिलेगी राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे 34 (गाजियाबाद-अलीगढ़) पर बने लुहारली क्षेत्र में बने टोल प्लाजा पर अब लोगों को जाम से राहत मिलेगी। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से बनाए गए अप स्ट्रीम के आधुनिक टोल प्लाजा को चालू कर दिया गया है। इससे प्रतिदिन टोल प्लाजा से होकर गुजरने वाले औसतन दो लाख वाहन चालकों को सीधे तौर पर राहत मिलेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से होकर गुजरते हुए टोल टैक्स की चोरी करने वाले वाहनों पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे 34 स्थित लुहारली टोल प्लाजा से होकर खुर्जा, अलीगढ़, बुलंदशहर, बरेली, बदायूं, डिबाई, संभल, जहांगीराबाद, स्याना समेत अन्य क्षेत्रों के लोग प्रतिदिन दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद की ओर सफर करते हैं। ऐसे में प्रतिदिन औसतन दो लाख से अधिक वाहनों का संचालन होने पर आए दिन जाम से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। जाम की समस्या से वाहन चालकों को निजात दिलाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई) की ओर से अप स्ट्रीम पर अलग से टोल बूथ बनाने के लिए काम शुरू कराया गया था। सात लेन वाले इस बूथ का निर्माण करीब डेढ़ साल से चल रहा था। अब इस बूथ से वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

नई तकनीक से टोल पार करने की प्रक्रिया अब तेज और सहज हो गई है। सेंसर सिस्टम वाहनों की पहचान कर उन्हें तुरंत पास कर देगा, जिससे जाम की समस्या नहीं रहेगी। नए टोल प्लाजा पर सिकंदराबाद से गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहनों के लिए सात लेन तथा गाजियाबाद से सिकंदराबाद की ओर आने वाले वाहनों के लिए आठ लेन की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ट्रैफिक का दबाव अब पहले की तुलना में काफी कम रहेगा। पुराने टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लगती थीं और वाहनों को जाम में फंसे रहना पड़ता था। नई व्यवस्था से समय की बचत होगी।

15 अगस्त से नए फास्टटैग की प्रक्रिया होगी शुरू

एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक 15 अगस्त से नए फास्टटैग का संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक 15 अगस्त से तीन हजार रुपये का फास्ट टैग भी जारी किया जाएगा। इसमें वाहन चालक को एक साल की अवधि या 200 बार आने-जाने की सुविधा मिलेगी। इससे प्रतिदिन टोल प्लाजा से होकर सफर करने वाले वाहन चालकों को टोल की महंगी दरों से राहत मिलेगी।


Iनया टोल बूथ शुरू करा दिया गया है। आधुनिक मशीनें लगी होने से गाड़ी पास होने में अधिक समय नहीं लगेगा, इससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी। - बजरंग सैनी, प्रबंधक, टोल प्लाजाI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed