फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Second installment of Rs 3.46 crore received for construction of boundary wall

Bulandshahar News: चहारदीवारी निर्माण के लिए 3.46 करोड़ रुपये की मिली दूसरी किस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के 29 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 6.92 करोड़ रुपये से चहारदीवारी बनाई जा रही है। इसके लिए शासन से अब दूसरी किस्त में 3.46 करोड़ की राशि मिल गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि जिले में 50 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें से 29 विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं है। इसके लिए विभाग की ओर से पिछले दिनों प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इस पर शासन ने 6.92 करोड़ की राशि स्वीकृत की थी। पहली किस्त की राशि मिलने पर काम शुरू करा दिया गया था। अब इसी बीच शेष राशि शासन ने दूसरी किस्त में जारी कर दी है। यह राशि सभी 29 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को भेज दी गई है। इन स्कूलों में चहारदीवारी के साथ मुख्य द्वार भी बनवाया जा रहा है। बताया कि इसके लिए संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यालयों के प्रधानाचार्य आदि को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed