{"_id":"66ba3d1a0a70c2108e0f9e66","slug":"seats-filled-in-government-and-aided-colleges-60-percent-vacant-in-private-colleges-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-120269-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सरकारी व एडेड कॉलेजों में सीटें भरीं, निजी कॉलेजों में 60 फीसदी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सरकारी व एडेड कॉलेजों में सीटें भरीं, निजी कॉलेजों में 60 फीसदी खाली
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विवि से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में ओपन मेरिट से चल रही प्रवेश प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। इस मेरिट से सरकारी व एडेड कॉलेजों में सीटें फुल हो गईं। अब इन कॉलेजों में कोटे की सीटें बची हैं। निजी कॉलेजाें में अभी करीब 60 फीसदी सीटें खाली हैं। इन पर अब प्रवेश के लिए एक और ओपन मेरिट जारी की जाएगी।
जिले के डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। सीसीएसयू की ओर से जारी की गई दो दो मेरिट के प्रवेश पूरे के बाद शेष सीटों पर प्रवेश कराने के लिए कॉलेजों को ओपन मेरिट बनाने का निर्देश जारी किया था। यह निर्देश मिलने पर कॉलेजों ने छात्र-छात्राओं के ऑफर लेटर प्राप्त कर ओपन मेरिट बनाकर नौ अगस्त को जारी करते ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इस ओपन मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को 12 अगस्त तक प्रवेश कराने का मौका दिया गया। ओपन मेरिट से सोमवार अंतिम दिन तक 11 राजकीय और एडेड कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम की सीटें फुल हो गईं। बताया कि अब इन कॉलेजों में कोटे की प्रत्येक कॉलेज में करीब पांच सीट और बची हैं। इन पर अब कॉलेज दूसरी ओपन मेरिट जारी कर प्रवेश होंगे। ओपन मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं का प्रवेश कराने के लिए कॉलेजों में दोपहर बाद तक आना-जाना लगा रहा।
आईपी कॉलेज के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने बताया कि राजकीय और एडेड कॉलेजों की सभी सीट भरने के बाद अब कक्षाओं के संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को भी कक्षाओं के संचालन से अवगत कराया जा रहा है, ताकि वह कक्षाओं में पहुंचकर अपनी उपस्थित दर्ज करा सकें। वहीं, दूसरी ओर सोमवार को खुर्जा के एनआरईसी कॉलेज में बीए में 102, बीएससी में 10 व बीकॉम में 3, डीएन पीजी कॉलेज में बीए में 12 और बीएससी में 2, अमर सिंह पीजी कॉलेज लखावटी में बीए में 28 व बीएससी कृषि में 29 छात्रों के प्रवेश हुए। इसी तरह अन्य कॉलेजों में भी प्रवेश हुए।