फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SE-XEN suspended for negligence in revenue collection

Bulandshahar News: राजस्व वसूली में लापरवाही पर एसई-एक्सईएन निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
SE-XEN suspended for negligence in revenue collection
बुलंदशहर। ऊर्जा निगम के उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली, कनेक्शन में देरी, मीटर की कमी समेत अन्य मुद्दों को लेकर चेयरमैन ने अधिकारियों को फटकार लगाई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद ऊर्जा निगम की एमडी ईशा दुहन ने कार्रवाई करते हुए विद्युत वितरण मंडल द्वितीय के अधीक्षण अभियंता (एसई) व विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को निलंबित किया है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को ऊर्जा निगम के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल ने अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक की थी। चेयरमैन ने जिले में राजस्व वसूली, उपभोक्ताओं को कनेक्शन जारी करने का समय, नई लाइन बिछाने, झटपट योजना के तहत कनेक्शन देने समेत अन्य कार्यों की समीक्षा करते हुए लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिले के विभिन्न खंडों और बिजलीघर क्षेत्रों में राजस्व वसूली में लापरवाही पाए जाने पर चेयरमैन ने एमडी के प्रति नाराजगी जताई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। चेयरमैन के निर्देश पर ऊर्जा निगम की एमडी ईशा दुहन ने राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इस दौरान विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधीक्षण अभियंता रवींद्र बाबू और विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता विनय कुमार को निलंबित किया है। साथ ही अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करते हुए विभाग के हित में कार्य किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसूली में सर्किल तीन फिसड्डी
विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले के तीन सर्किल क्षेत्रों में सबसे खराब स्थिति सर्किल तीन की है। यहां के तीन खंडों में लक्ष्य के सापेक्ष केवल 43.63 (222.63 करोड़) फीसद ही वसूली की गई है। जबकि सर्किल एक में 59.82 (399.56 करोड़) और सर्किल दो में 53.22 (490.55 करोड़) फीसद की वसूली की गई है।


खंडवार लक्ष्य और की गई वसूली ---
खंड का नाम

लक्ष्य

वसूली
शहरी


236.43

144.75
षष्टम


127.04
81.41
खुर्जा


273.44

173.40
प्रथम


578.75

361.89
पंचम


86.60

55.29
स्याना


114.88

73.37
तृतीय


101.93

65.68
डिबाई


122.75

77.87
जहांगीराबाद

124.40

79.08
कुल


1766.21
1112.74

नोटः लक्ष्य और वसूली की रकम करोड़ में है।


चेयरमैन के निर्देश पर एमडी स्तर से कार्रवाई की गई है। जिला स्तर पर भी वसूली की समीक्षा की जा रही है। जल्द ही लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राजीव अग्रवाल, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed