फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SDM will do physical verification of schools

Bulandshahar News: एसडीएम करेंगे विद्यालयों का भौतिक सत्यापन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
SDM will do physical verification of schools
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 2023-24 में होने वाली परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों की मूलभूत सुविधाओं के लिए विद्यालयों का भौतिक सत्यापन होगा। इस कार्य को सभी सातों तहसील के एसडीएम करेंगे। सभी एसडीएम सत्यापन करने के बाद उसकी रिपोर्ट डीआईओएस को सौंपेंगे। यह रिपोर्ट परीक्षा केंद्र बनाने के लिए बोर्ड को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की 2024 की परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में इस बार 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण करने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन सभी को मिलाकर 409 माध्यमिक विद्यालय हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए सभी विद्यालयों में परीक्षा के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाओं का सत्यापन करने के लिए तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। समिति में एसडीएम के अलावा तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता और राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य शामिल किए गए हैं। तहसील स्तरीय समिति को सभी विद्यालयों के भौतिक सत्यापन का कार्य नवंबर तक पूरा करना है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची तैयार कर बोर्ड को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार जिले में 120 परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं। इसके लिए जिले के सभी 409 विद्यालयों का भौतिक सत्यापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed