फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   schools will open from 16 august

विद्यालय खुलने पर दो पालियों में चलेंगी कक्षाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
schools will open from 16 august
विद्यालय खुलने पर दो पालियों में चलेंगी कक्षाएं
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना काल में बंद माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालय 15 अगस्त से प्रोटोकाल के तहत खोले जाएंगे, जबकि पठन-पाठन 16 अगस्त से होगा। इसमें 50 फीसदी विद्यार्थी ही बुलाए जाएंगे। वहीं, दो पालियों में चलने वाली कक्षाओं में विद्यार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत बैठने का सीटिंग प्लान किया जाएगा। सुबह की पाली में नौवीं और दसवीं तो दूसरी पाली में 11वीं और 12वीं की कक्षाएं चलाने की तैयारी की गई है।
कोविड-19 की वैश्विक महामारी को लेकर मार्च के अंतिम सप्ताह में बंद माध्यमिक विद्यालयाें को प्रशासनिक कार्य के लिए एक जुलाई से प्रोटोकाल के तहत खोलने के आदेश दिए थे। वहीं, नए शैक्षिक सत्र की कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन किया जा रहा है। लेकिन ऑनलाइन परीक्षा की व्यवस्था स्मार्ट फोन व नेटवर्क की दिक्कत के कारण पूरी तरह सफल नहीं हो सकी। ऐसे में सरकार ने छात्रहित और शैक्षिक सत्र को नियमित करने के विचार के साथ सभी शिक्षा बोर्ड के कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल पठन-पाठन के लिए खोलने के आदेश दिए हैं। सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को छोड़कर पांच दिन पठन-पाठन होगा। कोविड-19 के प्रोटोकाल का आवश्यक पालन करना होगा। इसके लिए दो पालियों में सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक और अपराह्नन साढ़े 12 बजे से साढ़े चार बजे तक स्कूल का संचालन होगा।
विज्ञापन

स्कूलों में नियमित होगा सैनिटाइजेशन
स्कूल खुलने पर प्रत्येक दिन पहली और दूसरी पाली शुरू होने से पहले सैनिटाइजेशन किया जाएगा। इसके साथ शनिवार को पूरी तरह से विद्यालय को सैनिटाइज किया जाएगा। वहीं, विद्यालय में सैनिटाइज, हैंडवास, थर्मल स्क्रीनिंग, पल्स ऑक्सीमीटर और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करनी होगी। खांसी-जुकाम व बुखार की स्थिति में शिक्षक व छात्रों को घर भेज दिया जाएगा। वहीं, स्कूली बसों को भी नियमित सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क पहनना सबके लिए होगा जरूरी
विद्यालय खुलने पर शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अन्य कर्मचारियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इसको लेकर विद्यालय प्रबंधन को स्कूल में मास्क की व्यवस्था करनी होगी। वहीं, गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग से जांच करने और हाथ सैनिटाइज कराने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

कोविड-19 को लेकर लंबे समय से बंद कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल कोविड प्रोटोकाल के तहत 15 अगस्त से खुलेंगे। 50 फीसदी विद्यार्थियों की 16 अगस्त से दो पालियों में क्लास चलेंगी। इसके संबंध में शासन की गाइड लाइन के तहत स्कूल खेलने के लिए निर्देश विद्यालयों को दिए गए हैं।
- शिव कुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed