फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Schools that conserve water will get awards

Bulandshahar News: जल संरक्षण करने वाले स्कूलों को मिलेगा पुरस्कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Schools that conserve water will get awards
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में जल संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले स्कूलों को राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिलेगा। इसके तहत प्रथम पुरस्कार पाने वाले स्कूल को दो लाख, द्वितीय पुरस्कार में 1.5 लाख और तृतीय पुरस्कार प्राप्त स्कूल को एक लाख रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। इसके लिए स्कूलों को आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि जल के दुरुपयोग को रोकने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही इसको लेकर कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में अब सरकार की तरफ से विद्यालयों में जल प्रबंधन के साथ ही उसके संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय जल पुरस्कार दिया जाएगा। स्कूलों का मूल्यांकन 100 अंकों पर होगा। विभिन्न कैटेगरी में अंक निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें जल कार्य योजना 15 अंक, वर्षा जल संचयन प्रणाली (छत और गड्ढे आदि) की स्थापना में 15, स्कूल परिसर और उसके बाहर लगाए गए पेड़ की संख्या 15 अंक, कम पानी की खपत वाले उपकरण की स्थापना 10 अंक, जल संरक्षण और प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित पेंटिंग, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए 25 अंक निर्धारित हैं। इसी तरह शेष अंक भी दिए जाएंगे। स्कूलों के कार्यों का मूल्यांकन राष्ट्रीय स्तर की टीम करेगी। पुरस्कार का उद्देश्य विद्यालयों में जल प्रबंधन और संरक्षण को बढ़ावा देना है। परिषदीय स्कूलों को 500 शब्द की रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed