फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   school van fitness

कल से बिना फिटनेस वाले वाहनों का पंजीयन होगा निरस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
school van fitness
कल से बिना फिटनेस वाले वाहनों का पंजीयन होगा निरस्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। गाजियाबाद में हुए हादसे के बाद संभागीय परिवहन विभाग स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर खासा सजग हो गया है। इसके चलते बिना फिटनेस के चल रहे स्कूली वाहनों को सोमवार तक कि मोहलत दी गई है। इसके बाद फिटनेस न कराने वाले वाहनों का पंजीयन निरस्त किया जाएगा। जिले में बिना फिटनेस कराए 114 वाहन फर्राटा भर रहे हैं। इन्हें रिमाइंडर भेजकर सोमवार तक फिटनेस कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद मंगलवार से बिना फिटनेस वाहनों के पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

ये हैं स्कूली वाहनों के मानक
- स्कूली वाहन का रंग पीला होना चाहिए।
- वाहन के आगे व पीछे स्कूल का नाम साफ और बड़े अक्षरों में लिखा होना चाहिए।
- वाहनों के गेट पूरी तरह बंद या ताला लगा होना चाहिए।
- छत से जुड़ी होल्डिंग रॉड लगी होनी चाहिए।
- वाहनों में प्रेशर हॉर्न न लगा हो।
- आपात स्थिति में प्रयोग के लिए अलार्म घंटी व सायरन लगा होना चाहिए।
- फर्स्ट एड बॉक्स, सीट बेल्ट, सीसीटीवी कैमरे, सीट के नीचे बैग रखने को रैक, आग बुझाने का यंत्र होना चाहिए।
- खिड़की पर क्षैतिज आकृति की रॉड लगी होनी चाहिए।
- वाहन के आगे सफेद और पीछे लाल रंग का रिफ्लेक्टर लगा होना चाहिए।
स्कूली वाहनों को फिटनेस कराने के लिए समय दिया जा चुका है। रविवार को भी कार्यालय खुला रखा गया। सोमवार तक जिन स्कूली वाहनों की फिटनेस नहीं होंगी उनका पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। - मोहम्मद कय्यूम, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed