फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   school van

अवधि पूरी कर चुके वाहनों को भी संचालित करवा रहे स्कूल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
school van
अवधि पूरी कर चुके वाहनों को भी संचालित करवा रहे स्कूल
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्कूल संचालक एनजीटी के निर्देश को भी नहीं मान रहे हैं। एनसीआर क्षेत्र में आने के कारण जिले में डीजल के वाहन 10 साल और पेट्रोल के वाहन 15 साल तक ही चल सकते हैं। अधिकांश स्कूली वाहन जर्जर हालत में तो हैं ही कुछ वाहन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी चल रहे हैं। जिलेभर के स्कूली वाहनों की पड़ताल में यह बात सामने आई है। सालों से कई स्कूली वाहनों ने इश्यारेंस नहीं कराया। प्रदूषण की जांच भी नहीं करवाई। फिटनेस न करवाने पर काली सूची में डाले गए इन वाहनों का अभी भी संचालन किया जा रहा है। इन वाहनों से स्कूल जाने वाले बच्चों की जान जोखिम में है।
जहांगीराबाद : वाहन संख्या यूपी-13 टी 4717
जहांगीराबाद के हैदर पब्लिक स्कूल के नाम से यूपी 13 टी 4717 वाहन मिनी बस पंजीकृत है। इस वाहन के दस साल पूरे होने के बाद संभागीय परिवहन विभाग 20 अक्टूबर 2020 को इसे काली सूची में डाल चुका है। इस वाहन का संचालन अभी हो रहा है। 16 जून 2014 से इस वाहन का फिटनेस नहीं कराया गया। 29 सितंबर 2015 को इश्यारेंस समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन

डिबाई : वाहन संख्या यूपी-81 एक्स 7356
डिबाई क्षेत्र में यूपी 81 एक्स 7356 मारुति वैन निजी वाहन है। यह अलीगढ़ में पंजीकृत है, इसकी फिटनेस का समय तीन मई 2014 को समाप्त हो चुका है। इसके बाद वाहन की न तो कोई जांच कराई गई है और न ही इश्योरेंस कराया गया। प्रदूषण की जांच भी नहीं हुई। यह वाहन रोजाना स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ककोड़ : वाहन संख्या यूपी 13 टी 9272
ककोड़ में आदर्श सिटी कॉन्वेंट स्कूल के नाम से यूपी 13 टी 9272 मैजिक वाहन पंजीकृत है। वाहन की फिटनेस न होने पर 24 अप्रैल को संभागीय परिवहन विभाग इसे काली सूची में डाल चुका है। इस वाहन की 29 दिसंबर 2021 से फिटनेस नहीं हुई है। 14 अप्रैल 2022 को प्रदूषण प्रमाणपत्र की अवधि भी समाप्त हो चुकी है।
स्याना : वाहन संख्या यूपी-13 टी 7307
स्याना क्षेत्र में शिव बाल मंदिर कन्या इंटर कॉलेज के नाम से यूपी 13 टी 7307 मैजिक वाहन पंजीकृत है। इस वाहन की फिटनेस आठ सितंबर 2021 से नहीं कराई गई। तीन मार्च 2020 को प्रदूषण प्रमाणपत्र की अवधि और 31 अगस्त 2019 को इश्योरेंस समाप्त हो चुका है। यह वाहन अभी भी स्कूली बच्चों को ढो रहा है।
जहांगीराबाद : वाहन संख्या यूपी-13 टी 3556
जहांगीराबाद क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर के नाम से यूपी 13 टी 3556 मैजिक वाहन पंजीकृत है। यह वाहन 10 साल सात माह तक चल चुका है। वाहन की 31 अगस्त 2013 से फिटनेस नहीं हुई और चार अगस्त 2015 को इश्यारेंस समाप्त होने के बाद नहीं करवाया गया। यह वाहन भी अभी चल रहा है।

जो स्कूली वाहन ब्लैकलिस्ट होने के बाद या बिना फिटनेस के संचालित हो रहे हैं, इन पर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित स्कूलों पर कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग और शासन को पत्र भेजा जाएगा। - राजीव बंसल, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed