फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Savitri murder case: Naresh had switched off his phone for 40 days

सावित्री हत्याकांड : नरेश ने 40 दिन से बंद किया हुआ था फोन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सावित्री की हत्या की साजिश नरेश पिछले कई दिनों से कर रहा था। पुलिस ने वारदात के बाद जब जांच शुरू की तो पाया कि नरेश ने करीब 40 दिन से अपना फोन बंद किया हुआ था। पुलिस को अंदेशा है कि वह कोई नया नंबर इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सावित्री के प्रेमी सरजीत का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह खानपुर थाना क्षेत्र के गांव खिदरपुर में हुई वारदात के राजफाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। पुलिस ने मृतका सावित्री के पुत्र अक्षांशु की तहरीर पर आरोपी पिता नरेश निवासी गंगहारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने प्रारंभिक जांच की तो सामने आया कि सावित्री अपने प्रेमी सरजीत के साथ नोएडा से पुत्र अक्षांशु और पुत्री खुशी को पेपर दिलाने के लिए खिदरपुर स्थित इंटर काॅलेज आई थी। बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद दोनों वहां से करीब आठ सौ मीटर दूर एक खेत में बैठे हुए थे। तभी अचानक बाइक लेकर वहां पहुंचे सावित्री के पति नरेश ने सावित्री की कनपटी से सटाकर गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलते ही सरजीत वहां से भागने की कोशिश करने लगा लेकिन नरेश ने उस पर भी दो फायर झोंक दिए। गोली की आवाज सुनकर लोगों को एकत्र होते देख आरोपी वहां से बाइक लेकर लखावटी की ओर भाग निकला। पुलिस की पीआरवी ने भी उसका पीछा किया लेकिन आरोपी खेतों की पगडंडियों से होकर भाग गया। पुलिस ने बेटे अक्षांशु से उसका नंबर लेकर अपनी जांच आगे बढ़ाई।
वल्लभगढ़ से आई बहन.. शव ले गई साथ
सावित्री की मौत के बाद उसके शव का मंगलवार सुबह तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सुबह उसकी वल्लभगढ़ निवासी बहन के आने के बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और शव पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सौंप दिया। वह शव को लेकर वल्लभगढ़ चली गईं। उनके साथ मृतका के पुत्र व पुत्री भी चले गए। बताया गया कि सावित्री के मायके में भाई और पिता नहीं है। वहीं नौ माह पूर्व ससुराल से चले जाने के बाद ससुराल वालों ने भी शव लेने से इन्कार कर दिया।

नरेश को उसके पिता भी करना चाहते थे बेदखल
पत्नी और बच्चों के चले जाने के बाद नरेश परिवार में अकेला हो गया था। उसका बड़ा भाई अपनी ससुराल में रहता है। जबकि, मां की मृत्यु हो चुकी है और पिता घर पर रहते हैं। बताया गया कि नरेश के पिता भी उसे बेदखल करना चाहते थे। पिछले काफी समय से नरेश के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था। वह सावित्री और सरजीत दोनों की हत्या करना चाहता था।


Iमामले में मृतका के पुत्र की तहरीर पर आरोपी नरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसका फोन बंद जा रहा है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - श्लोक कुमार, एसएसपीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed