{"_id":"67c0924608b2c683cd0aeb3c","slug":"savitri-murder-case-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-130216-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावित्री हत्याकांड : गालिमपुर बस स्टैंड से आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावित्री हत्याकांड : गालिमपुर बस स्टैंड से आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन
पत्नी की हत्या का आरोपी पति न रेश पुलिस हिरासत में। संवाद
खानपुर। थाना क्षेत्र के गांव खिदरपुर स्थित स्कूल में बच्चों को बोर्ड परीक्षा दिलाने आई महिला सावित्री की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी पति नरेश को गालिमपुर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से तमंचे बरामद किया है। हमले में घायल महिला के प्रेमी सरजीत की हालत अब सामान्य है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सीओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया सावित्री निवासी जनपद अलीगढ़ का विवाह 2006 में गंगाहरी निवासी नरेश के साथ हुआ था। उसका गांव निवासी सरजीत के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। कुछ समय से वह अपने पति को छोड़कर सरजीत व बच्चों के साथ नोएडा में रह रही थी। 24 फरवरी को सावित्री अपने प्रेमी सरजीत के साथ अपने बच्चों को बोर्ड परीक्षा दिलाने खिदरपुर स्थित सर्वोदय स्कूल आई थी।
इसी दौरान महिला के पति नरेश ने पत्नी सावित्री व प्रेमी सरजीत पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसमें सावित्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस आरोपी नरेश की तलाश कर रही थी। आरोपी कहीं भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसे बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पूछताछ के बाद चालान कर जेल भेज दिया।