फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Satyaveer from Dibai, Khurja Manoj Gautam Tonkenge rhythm

डिबाई से सत्यवीर, खुर्जा से मनोज गौतम ठोंकेंगे ताल

Sun, 22 Jan 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 22 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Satyaveer from Dibai, Khurja Manoj Gautam Tonkenge rhythm
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

रालोद ने जिले में बची अपनी दो सीटों खुर्जा और डिबाई पर भी प्रत्याशी तय कर दिए है। दो दिन पूर्व बसपा से रालोद में शामिल हुए मनोज गौतम को खुर्जा से और डिबाई से सत्यवीर यादव को टिकट दिया गया है।

 हालांकि दिनभरं डिबाई सीट से किसी अन्य नाम पर चर्चा चल रही थी। शाम को दिल्ली से प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर टिकट फाइनल कर दिए। वहीं रविवार को रालोद के कैंप कार्यालय में शनिवार को घोषित पांचों प्रत्याशियों को सिंबल बांट दिए गए।
विज्ञापन


गठबंधन में सपा और सिकंदराबाद से बात न बनने के बाद राष्ट्रीय लोक  दल ने जिले के सभी प्रत्याशी फाइनल कर दिए। शनिवार को पांच प्रत्याशी बुलंदशहर से गुड्डू पंडित, सिकंदराबाद से आशा यादव, अनूपशहर से होशियार सिंह, शिकारपुर से मुकेश शर्मा और स्याना से ठाकुर सुनील सिंह को टिकट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रविवार को रालोद की नई लिस्ट में खुर्जा से मनोज गौतम और डिबाई से सत्यवीर यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। मनोज गौतम पूर्व में बसपा से खुर्जा के प्रत्याशी रहे हैं। जबकि सत्यवीर यादव पूर्व में सपा में थे और पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रहे हैं।

वह रामघाट थाना क्षेत्र के गांव जरगवां के रहने वाले हैं। सत्यवीर यादव के भाई अनूपशहर शुगर मिल के वाइस चेयरमैन हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed