फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sanjeev, Dinesh and Sheeshpal filed nomination for the post of President of Civil Bar Association

Bulandshahar News: सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए संजीव, दिनेश और शीशपाल ने किया नामांकन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Sanjeev, Dinesh and Sheeshpal filed nomination for the post of President of Civil Bar Association
सिविल बार एसोसिएशन में नामांकन के दौरान अधिवक्ता
बुलंदशहर। सिविल बार एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया का आगाज हो गया। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए दिग्गजों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। सबसे अधिक उत्साह अध्यक्ष और महासचिव पद को लेकर देखा जा रहा है। चुनाव अधिकारी ने नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। कचहरी परिसर में समर्थकों के हुजूम के बीच चुनावी माहौल पूरी तरह परवान चढ़ चुका है।
विज्ञापन


सिविल बार एसोसिएशन की नई सरकार चुनने के लिए चल रही इस प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रमुख नाम सामने आए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव मित्तल, दिनेश सिंह और शीशपाल सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया है। वकीलों के बीच इन तीनों ही चेहरों को लेकर जबरदस्त चर्चा है। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए अकील अहमद आफरीदी और चेतन कुमार शर्मा ने ताल ठोंकी है। चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले महासचिव पद के लिए भी त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बनती दिख रही है।
विज्ञापन

इस पद के लिए हरेन्द्र कुमार शर्मा, रणधीर सिंह और योगेन्द्र कुमार उर्फ रिंकू चौधरी ने पर्चा भरा है। संयुक्त सचिव (सामान्य) के लिए आलोक शर्मा और सचिन कुमार शर्मा मैदान में आए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर अजय सिंह सिरोही ने अकेले नामांकन किया है, जबकि, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) के लिए मुकेश कुमार मैदान में हैं। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों के लिए अवनीत सोलंकी, आमिर खान, लक्ष्मी चन्द, वीरेन्द्र कुमार, कुंवर मिर्जा महमूद और वीरेन्द्र कुमार-द्वितीय ने अपनी दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अशोक डागर ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। इस बार कुल 499 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी। सोमवार को नामांकन के दौरान कचहरी में भारी गहमागहमी रही और प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ वोट की अपील करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed