{"_id":"687e7429353dc90dcd0daa28","slug":"sanjay-was-murdered-by-attacking-his-head-and-chest-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-137593-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सिर व सीने पर हमला कर की गई थी संजय की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सिर व सीने पर हमला कर की गई थी संजय की हत्या
विज्ञापन
जहांगीराबाद। गांव पिपैरा निवासी संजय (34) की हत्या सिर और सीने पर धारदार हथियार से हमला करके की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक शव करीब चार दिन पुराना है। ऐसे में माना जा रहा है कि 17 जुलाई की शाम को ही संजय की हत्या कर शव दबा दिया गया था। पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
संजय उर्फ बिल्लू 17 जुलाई की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न मिलने पर परिजनों ने 18 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 20 जुलाई को पुलिस ने गांव के ही एक खेत से संजय का फोन बरामद करते हुए अमित के घर में तलाशी ली तो आंगन में गड्ढे में दबा हुआ संजय का शव बरामद हुआ था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक संजय के सिर पर दो और सीने व गर्दन पर धारदार हथियार से हमले के एक-एक निशान मिले हैं।
रविवार रात पुलिस ने आरोपी अमित व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सोमवार तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
बताया जा रहा है कि संजय का शव गड्ढे में दबाने के साथ नमक भी डाला गया था, ताकि शव जल्दी से गल जाए। मौके से बरामद दो फावड़ों से भी फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट एकत्रित किए हैं।