{"_id":"627be3e26ec1fe7acb7fcf56","slug":"samman-nidhi-bulandshahr-news-gbd238248543","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान के इंतजार में 34,355 किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान के इंतजार में 34,355 किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्मान के इंतजार में 34,355 किसान
बुलंदशहर। केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए तमाम पात्र अब भी इंतजार में हैं। किसी ने दो वर्ष से आवेदन कर रखा है तो किसी ने डेढ़ वर्ष से। ऐसे किसानों की संख्या 34,355 है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि इन किसानों को निधि से लाभ देने के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।
किसानों को आर्थिक मुश्किलों से बाहर निकालने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत किसानों के खाते में प्रत्येक वर्ष तीन किस्तों में 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं। जिले में योजना का 3.95 लाख किसानों को लाभ मिल रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 से अब तक 1,01,896 किसानों ने आवेदन किया। अभी तक 32,246 आवेदन ही स्वीकृत हुए हैं और 35,295 आवेदन रिजेक्ट हो गए। किसान रघुराज सिंह, नीटू, राजकुमार, प्रीतम और महेश आदि का कहना है कि लगातार सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए संबंधित कार्यालय में चक्कर काट रहे हैं। यहां से जल्द ही योजना का लाभ मिलने का भरोसा दे दिया जाता है।
ई-केवाईसी करवाएं किसान
जिन किसानों को आवेदन के बाद भी लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें योजना का लाभ दिलाने के लिए शासन को पत्र लिखा जा रहा है। उन्हें ई-केवाईसी कराना होगा। यह लगातार बताया जा रहा है। संबंधित मोबाइल नंबर को ही उसमें फीड करना होगा। - शिव कुमार, उप निदेशक कृषि।