फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   samajwadi party member proteseted in support of kisan

सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में निकाली रैली, 100 पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party member proteseted in support of kisan
ज्ञापन देते सपाई। - फोटो : BULANDSHAHR
सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में निकाली रैली, 100 पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

डिबाई। दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों के समर्थन में शनिवार को हरीश लोधी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इसके बाद भीमपुर चौराहे पर सात सूत्रीय मांगों का कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन एसडीएम मोनिका सिंह को सौंपा। इस दौरान सीओ वंदना शर्मा सहित भारी संख्या में सर्किल थानों की फोर्स तैनात रही। वहीं दूसरी ओर बिना अनुमति जुलूस निकालने पर पुलिस ने 100 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

सपा नेता हरीश लोधी के नेतृत्व में नगर में हाईवे पर स्थित श्रीराम कॉलेज के निकट कार्यकर्ता एकत्र हुए। पचास से अधिक संख्या में ट्रैक्टरों पर तिरंगा व पार्टी का झंडा लगाकर नारेबाजी करते हुए पैंठ चौराहा व महादेव चौराहा होते हुए पैदल पांच किमी. की यात्रा कर भीमपुर चौराहे पर पहुंचे तथा वीरांगना अवंतीबाई लोधी प्रतिमा के निकट धरने पर बैठ गए। फिर एसडीएम को कृषि विधेयक कानून वापस लेने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अलीगढ़-अनूपशहर तथा दिल्ली-बंदायू हाईवे पर चारों रास्ते पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। नरौरा की ओर जा रहे एडीएम तथा एसपी सिटी भी जाम में फंसे दिखें। सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान बिना अनुमति और बिना मॉस्क के जुलूस निकालने पर हरीश लोधी सहित पचास लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed