{"_id":"61aba16f42eedb203d5b3a44","slug":"samadhan-diwas-bulandshahr-news-gbd2304700167","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में मिला सिर्फ आश्वासन, 23 का ही हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में मिला सिर्फ आश्वासन, 23 का ही हुआ निस्तारण
विज्ञापन
शिकारपुर में शिकायत सुनते संयुक्त मंडल आयुक्त आरके गौतम
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्ण समाधान दिवस में मिला सिर्फ आश्वासन, 23 का ही हुआ निस्तारण
बुलंदशहर। संपूर्ण समाधान दिवस में स्याना तहसील में डीएम के समक्ष एक व्यक्ति ने गांव के कुछ अपात्र लोगों द्वारा शौचालय का अनुदान फर्जी तरीके से लेने का आरोप लगाया। इस दौरान कुल 160 शिकायतकर्ताओं ने डीएम को अपनी शिकायतें दी, मौके पर केवल 10 शिकायतों का ही निस्तारण किया गया। जिले के सातों तहसीलों में कुल 308 शिकायतें आईं, जिसमें 23 का मौके पर निस्तारण किया गया।
अनूपशहर तहसील सभागार में एसडीएम वीके गुप्ता की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। श्याम सिंह निवासी खालौर, चंद्रवीर निवासी किशनखेड़ा, चंद्रपाल निवासी बगसउा ने चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत की। नेता नगर निवासी महेंद्र सिंह ने सचिव पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम रिश्वत मांगने की, मुन्नीलाल व देशराज निवासी जहांगीराबाद ने खराब बिजली मीटर की शिकायतें दर्ज कराईं। शिकारपुर में एसडीएम आशीष कुमार के समक्ष कुल 16 शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इस दौरान तहसीलदार नीरज कुमार द्विवेदी, सीएचसी प्रभारी डॉ. शशि शेखर सिंह उपस्थित रहे। स्याना तहसील में डीएम सीपी सिंह और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान डीएम ने घोषणा की कि जिस भी नगर निकाय व पंचायत में सौ फीसदी टीकाकरण होगा, उसके जनप्रतिनिधि को सम्मानित किया जाएगा। बार एसोशिएशन स्याना के अधिवक्ता रामकुमार वर्मा, राजेंद्र लोधी, भूदेव लोधी ने स्याना एसडीएम न्यायिक व तहसीलदार न्यायिक न्यायालयों में अधिकारियों की नियुक्ति न होने पर वादों के निस्तारण में विलंब होने व स्याना तहसील में कर्मियों की कमी होने की बात कही, जिस पर डीएम ने समस्या निस्तारण करने का आश्वासन दिया। गांव खाद मोहन नगर में चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी किसानों के भूमि पर कब्जे न होने की शिकायत ग्रामीणों ने की। गांव भर्रा निवासी नेमपाल ने शौचालय के निर्माण में नियम विरूद्ध अनुदान लिए जाने की शिकायत की। इस दौरान डीएसओ अभय प्रताप सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी विनीत तिवारी, डीएचओ एनके सहानिया, धनंजय सिंह, एसडीएम सतीश कुशवाहा मौजूद रहे। खुर्जा में एडीएम प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस, पशु पालन, ब्लॉक, बिजली विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों को गंभीरता से लें। सदर तहसील में एसडीएम मोनिका सिंह, सिकंदराबाद तहसील में एडीएम वित्त ब्रजेश मिश्र, एसडीएम राकेश कुमार और डिबाई तहसील में एसडीएम अरविंद सिंह और सीओ वंदना शर्मा ने लोगों की शिकायतें सुनीं।
तहसील कुल शिकायतें निस्तारण
बुलंदशहर 15 01
डिबाई 41 03
सिकंदराबाद 09 01
खुर्जा 41 00
शिकारपुर 16 03
अनूपशहर 26 05
स्याना 160 10
कुल 308 23