फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   samadhan diwas

संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 235 शिकायतें, निस्तारण सिर्फ 23 का

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
samadhan diwas
डिबाई में लोगों की समस्या सुनते डीएम। - फोटो : BULANDSHAHR
संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 235 शिकायतें, निस्तारण सिर्फ 23 का
विज्ञापन

बुलंदशहर। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को डिबाई में डीएम के सामने रिकॉर्ड 141 शिकायतें आई। इस दौरान केवल 12 का ही मौके पर निस्तारण किया गया। जिले की सातों तहसील में कुल 235 शिकायतें दर्ज कराई गई, इनमें से 23 शिकायतों का ही अधिकारी मौके पर निस्तारण कर सके। शेष शिकायतों के निस्तारण की एक सप्ताह में रिपोर्ट अफसरों ने मांगी है। डीएम ने अधीनस्थों को आगामी चुनाव को देखते हुए वरीयता से एक सप्ताह में समस्त शिकायतों के निस्तारण करने के निर्देश दिये।
डिबाई में डीएम चंद्र प्रकाश सिंह व एसएसपी संतोष कुमार ने शनिवार को दो बजे तक फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस दौरान परमात्मा आश्रम ने नरौरा बासी घाट पर मछली मारने तथा अतिक्रमण हटाने की शिकायत की। गांव खुदादिया की सुशीला देवी घायल पति के साथ पहुंची तथा बताया कि गांव के लोगों ने हमला किया। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट तो दर्ज हुई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भीमपुर के रघुराज सिंह ने चौगानपुर जमीन से कब्जा हटाने की मांग की। हुसैनपुरा माजरा निवासी गजराज सिंह ने चकमार्ग निकलवाने की मांग की। महेंद्र सिंह व सुभाष ने धर्मपुर-गणेशपुर मार्ग पर स्थित गावं गालिबपुर की जमीन पर भू माफिया से कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, सदर तहसील में एसडीएम मोनिका सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव सधारनपुर निवासी कमरुद्दीन, सौकत, रनवीर सिंह, नजाकत अली समेत अन्य लोगों ने एसडीएम को शिकायत देकर कहा कि खेतों की ओर जाने वाले रास्ते पर एक किसान ने मिट्टी डालकर बंद कर दिया है, जिससे दस से अधिक किसानों को खेतों पर जाने में परेशानी होती है। एसडीएम ने तहसीलदार और बीडीओ बीबीनगर को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए। इसके अलावा गांव सैमली निवासी अर्जुन, सतीश, संजय और ओमपाल ने हैंडपंप के खराब होने की स्थिति से अवगत कराया। स्याना में एडीएम वित्त विवेक मिश्र की अध्यक्षता में कुल 21 शिकायतें आईं, इनमें से तीन का निस्तारण करते हुए शेष शिकायतों के लिए टीम गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील कुल शिकायतें निस्तारित
बुलंदशहर 15 02
अनूपशहर 10 02
खुर्जा 23 02
शिकारपुर 19 02
स्याना 21 03
डिबाई 141 12
सिकंदराबाद 06 00
कुल 235 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed