{"_id":"632611b33168cd037233a622","slug":"samadhan-divas-bulandshahr-news-gbd2446904182","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत की वीडियो बनाने पर तिलमिलाए एसडीएम, युवक को लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत की वीडियो बनाने पर तिलमिलाए एसडीएम, युवक को लिया हिरासत में
सार
शिकायत की वीडियो बनाने पर तिलमिलाए एसडीएम, युवक को लिया हिरासत में बुलंदशहर।मौके पर पुलिस विभाग की 10 शिकायतों के निस्तारण के लिए एसएसपी श्लोक कुमार ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए।बिजली बिल जमा करने पर भी करा दी एफआईआर अनूपशहर।
विज्ञापन
विस्तार
शिकायत की वीडियो बनाने पर तिलमिलाए एसडीएम, युवक को लिया हिरासत में
बुलंदशहर। स्याना। सिकंदराबाद। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सिकंदराबाद तहसील में शिकायतें दर्ज कराने के दौरान एक युवक के वीडियो बनाने पर एसडीएम तिलमिला उठे। एसडीएम ने आरोपी युवक को तत्काल हिरासत में लेने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। शनिवार को जिले की सातों तहसील में कुल 234 शिकायतें आईं, इनमें से मौके पर मात्र 14 शिकायतों का निस्तारण हो सका।
सिकंदराबाद तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम राकेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर बिजली की जर्जर लाइन और लो वोल्टेज की शिकायत दर्ज कराने के लिए किसान आनंद, प्रवेश, खुशीराम सैनी, देवी सरन सैनी, लाला, अजय लोधी मौके पर पहुंचे और अपनी समस्या अवगत कराने लगे। किसानों का आरोप था कि लो वोल्टेज के कारण उन्हें सिंचाई में काफी परेशानी हो रही है, इससे उनकी फसल बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। किसानों के साथ पहुंचे एक युवक ने इसी दौरान वीडियो बनानी शुरू कर दी। इससे एसडीएम तिलमिला उठे और मौके पर मौजूद पुलिस को आदेश दिए कि तत्काल युवक को हिरासत में लिया जाए। स्याना तहसील में आयोजित समाधान दिवस में गांव बरौली निवासी राजेश ने शिकायत दर्ज कराई कि विरासत में नाम दर्ज कराने के लिए चार बार चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन तहसील में कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। मौके पर राजस्व विभाग की 49, आपूर्ति विभाग की 61, नगर पालिका की तीन, चकबंदी की 34 शिकायतें आने पर डीएम ने नाराजगी जताई। कई फरियादी तीन से चार बार कार्यालय में चक्कर लगाने की शिकायत कर रहे थे। जिसे लेकर डीएम ने अधिकारियों को आदेश दिए कि लोगों की समस्याओं का एक बार में ही समाधान किया जाए। मौके पर पुलिस विभाग की 10 शिकायतों के निस्तारण के लिए एसएसपी श्लोक कुमार ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए। पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कोतवाली प्रभारी पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। जिस पर एसएसपी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। जिले की सातों तहसील में कुल 234 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, इनमें से मौके पर केवल 14 शिकायतों का निस्तारण किया जा सका।
बिजली बिल जमा करने पर भी करा दी एफआईआर
अनूपशहर। तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गांव खालौर निवासी वृद्ध हरेंद्र सिंह ने बिजली अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि बिजली का बिल जमा करने के बाद भी विभाग द्वारा उनके खिलाफ एफआईआर करा दी गई। गांव रौरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की रसोईयों ने चार माह का मानदेय न मिलने की शिकायत कर्मचारियों ने की। जबकि गांव पौटा बादशाह पुर निवासी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दबंगों पर कब्रिस्तान की जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए जमीन की पैमाइश कराने की मांग की।
विज्ञापन
आरोपी युवक बिजली कर्मचारियों से अभद्रता कर रहा था। इस कारण उसे हिरासत में लिया गया था। बाद में उसे छोड़ दिया गया था। - राकेश कुमार, एसडीएम सिकंदराबाद