फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sales tax on three well-known schools, raises interest

तीन नामी स्कूलों पर सेल्स टैक्स का छापा, मचा हड़कंप

Thu, 13 Apr 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Thu, 13 Apr 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sales tax on three well-known schools, raises interest
तीन नामी स्कूलों पर सेल्स टैक्स का छापा, मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

नगर के तीन नामी स्कूलों में बृहस्पतिवार सेल्स टैक्स के अफसरों की सात सदस्यीय टीम द्वारा मारे गए छापे से स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने छापे के दौरान स्कूलों से महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। विभागीय अफसरों के अनुसार डीएम के आदेश पर छापेमारी की गई।

विज्ञापन


डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने शासन के आदेश पर निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा एडमिशन, पाठ्यक्रय, ड्रेस और बिल्डिंग के नाम पर की जा रही मनमानी को रोकने के लिए अभियान चल रहा है। डीएम की इस पहल से स्कूल संचालकों ने अपने को बचाने के लिए प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


मगर, बृहस्पतिवार को डीएम के आदेश पर सेल्स टैक्स के सात सदस्यीय अफसरों की टीम ने तीन नामी स्कूलों पर छापा मारा। छापामार कार्रवाई असिस्टेंट कमिश्नर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में मारे गए। हालांकि छापे के दौरान स्कूलों में बच्चों को उपलब्ध करवाई जाने वाली किताब-कापी तो नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर लिए है। यह दस्तावेज निर्धारित किए गए बुक सेलरों से संबंधित बताए जा रहे हैं। अफसरों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच कर जल्द ही रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी। छापामार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


जिलाधिकारी के निर्देश पर सात अफसरों की टीम बनाकर तीन नामी स्कूलों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान स्कूलों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। दस्तावेजों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। -वीपी कटियार, ज्वाइंट कमिश्नर सेल टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed