फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sajendra singh elected as president of civil bar association

सजेंद्र सिंह बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Sat, 21 Nov 2015 12:36 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
sajendra singh elected as president of civil bar association
 सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का वार्षिक शुक्रवार देर शाम संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में एडवोकेट सजेंद्र सिंह ने बाजी मारी।
विज्ञापन



 वहीं सचिव पद के लिए अशोक शर्मा ने अपने दो प्रतिद्धंदियों को करारी शिकस्त दी। जबकि उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट कुंवर विष्णु प्रताप ने कब्जा कर लिया।


मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट मूलचंद गुप्ता और किरन चंद शर्मा ने बताया कि सिविल बार में वैध मतदाताओं की संख्या 363 है। इनमें से 345 मतदाताओं ने वोटिंग की। शुक्रवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान के बाद शाम 4.30 बजे से मतपत्रों की गणना हुई।
विज्ञापन



 जिसमें अध्यक्ष पद के दावेदारों में सजेंद्र सिंह को कुल 149 वोट मिले। 117 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर ब्रह्मपाल सिंह यादव और 79 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर लक्ष्मेंद्र पाल गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सचिव पद के लिए अशोक शर्मा को 188 वोट मिले। दूसरे स्थान पर कपिल मोहन रहे। उन्हें 151 वोट मिले। जबकि इकलौती महिला प्रत्याशी एडवोकेट रेखा शर्मा को महज 21 वोटों से ही संतुष्ट होना पड़ा।



वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए शुरु से ही मजबूत दावेदार माने जा रहे एडवोकेट कुंवर विष्णु प्रताप ने 173 वोट हासिल कर जीत  हासिल की। उनके प्रतिद्धंदी हरेंद्र कुमार शर्मा 170 वोट मिले।

 इनके अलावा सदस्यों में छवि  गौड़, पुनीत सिंह राघव, कुंवर  मिर्जा महमूद, देवेंद्र लोधी, नवीन चंद विरला, अनुज कुमार शर्मा विजयी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed