फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sahpani encounter caae

रणधीर सिंह की गिरफ्तारी बनी चुनाती, गैरजनपदों में दबिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
sahpani encounter caae
रणधीर सिंह की गिरफ्तारी बनी चुनाती, गैरजनपदों में दबिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद में वर्ष 2002 में हुए फर्जी एनकाउंटर के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार खाक छान रही है। पुलिस की टीमें आरोपी रिटायर्ड रणधीर सिंह की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जनपदों में दबिश दे रही है। लेकिन, अभी सफलता नहीं मिल सकी है।

गौरतलब है कि तीन अगस्त 2002 को सिकंदराबाद के आढ़ा तिराहे के निकट हुई छात्र की फर्जी मुठभेड़ के मामले में न्यायालय ने दो अप्रैल 2019 को तत्कालीन निरीक्षक सिकंदराबाद रणधीर सिंह (सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी), तत्कालीन सिपाही संजीव कुमार (वर्तमान उपनिरीक्षक), सिपाही मनोज कुमार और जितेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए एनबीडब्ल्यू जारी किए थे। एनबीडब्ल्यू जारी होने पर अब वर्तमान में उपनिरीक्षक हो चुके तत्कालीन आरोपी सिपाही संजीव कुमार ने गत 20 सितंबर को न्यायालय पहुंच कर आत्मसमर्पण किया। जबकि, एक आरोपी कांस्टेबल मनोज कुमार जिसकी वर्तमान में तैनाती सेल टैक्स विभाग मथुरा में है को गत 22 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, शनिवार को पुलिस ने एक अन्य आरोपी सिपाही जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, अभी तक मुख्य आरोपी बताए जा रहे तत्कालीन इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने न तो सरेंडर किया है और न ही उनकी गिरफ्तारी करने में पुलिस को कोई कामयाबी मिल सकी है। बताया जा रहा है कि उनकी तलाश में गैरजनपदों में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

रणधीर सिंह की गिरफ्तारी के लिए गाजियाबाद, नोएडा समेत विभिन्न जनपदों में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया जाएगा।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed