{"_id":"579111794f1c1b2d33c4bdb1","slug":"saffron-police-will-patrol-in-chola","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवा चोला में पहरा देगी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवा चोला में पहरा देगी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट से कांवड़ लेकर हसनपुर की ओर से लौटते शिवभक्त।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा में व्यावधान डाला तो खैर नहीं। पुलिस-प्रशासन के तेजतर्रार अफसर कांवड़ यात्रा के दौरान भगवा चोला धारण कर अराजकतत्वों पर नजर रखेंगे। कांवड़ यात्रा के अलावा सेवा शिविरों पर भी इन अफसरों की नजर रहेगी। आतंकी साए के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
कोई चूक न हो, इसको लेकर फुलप्रूफ प्लानिंग तैयार की गई है। कांवड़ यात्रा पर आतंकी साए को लेकर लखनऊ पुलिस मुख्यालय के अलावा खुफिया एजेंसियों का हाईअलर्ट है। इसके अलावा अराजक तत्व भी कांवड़ यात्रा में व्यावधान उत्पन्न कर सकते हैं। इसे रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने फुलप्रूफ प्लानिंग तैयार कर ली है।
विज्ञापन
कांवड़ियों के आगमन के साथ उनके बीच में पुलिस-प्रशासन और एलआईयू के तेजतर्रार अफसर भगवा चोला ओढ़े मौजूद रहेंगे। यह अधिकारी कांवड़ियों की वेषभूषा में ही इनके बीच रहकर गतिविधियों पर नजर रखेंगे, कहीं कांवड़ियों के भेष में आतंकी तो नहीं छिपे हैं।
विज्ञापन
किसी भी अराजकता से पहले इन अफसरों की जिम्मेदारी होगी कि लोकल पुलिस को अलर्ट कर दें। इसके अलावा कांवड़ियों के लिए लगने वाले सेवा शिविरों में भी अफसरों की निगरानी रहेगी। शिवभक्तों के स्वास्थ्य में कोई परेशानी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है।
जिलेभर में 15 स्वास्थ्य विभाग की टीमों को जलाभिषेक से पहले प्रमुख मंदिरों में तैनात किया जाएगा। इसके अलावा 10 एंबुलेंस 24 घंटे शिव भक्तों की सेवा में तत्पर रहेंगी।