फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sadhu living at cremation ground in Bulandshahr goes missing under suspicious circumstances

UP: श्मशान घाट में रहने वाले साधु संदिग्ध हालातों में लापता, कमरे में मिला खून; बाहर इस हाल में था एक कुत्ता

Mon, 09 Mar 2026 09:38 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू (बुलंदशहर) Published by: Akash Dubey Updated Mon, 09 Mar 2026 09:38 PM IST
सार

पहासू के श्मशान घाट से 50 वर्षीय साधु बिन्नामी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। सोमवार को उनके कमरे में खून के निशान और बाहर एक बेसुध कुत्ता मिला। पुलिस साधु की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Sadhu living at cremation ground in Bulandshahr goes missing under suspicious circumstances
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के पहासू कस्बा क्षेत्र स्थित श्मशान घाट में रहने वाले 50 वर्षीय साधु संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। सोमवार को उनके कमरे में जब स्थानीय लोग गए तो वहां खून के निशान मिले। वहीं कमरे के बाहर एक कुत्ता बेसुध अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद सीओ और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचे।

विज्ञापन


पहासू कस्बा निवासी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंडल अध्यक्ष कुलदीप ने बताया कि श्मशान घाट में बने कमरे में साधु बिन्नामी (50) रहते थे। जो मूल रूप से अलीगढ़ जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित रायपुर गांव के रहने वाले हैं। साधु से अक्सर श्मशान घाट या कस्बा क्षेत्र में मुलाकात होती रहती थी। बीते दो-तीन दिनों से साधु दिखाई नहीं दे रहे थे, तो उनकी तबीयत पूछने के लिए सोमवार शाम को कमरे में पहुंचे।
विज्ञापन


जहां देखकर वह स्तब्ध रह गए। कमरा खुला हुआ था और अंदर साधु नहीं थे। वहीं बिस्तर पर खून के निशान भी मिले। बाहर देखा तो कुत्ता भी बेसुध पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीओ शिकारपुर शशांक श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस टीम साधु की तलाश में जुटी है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा। पशु चिकित्सक को बुला कर कुत्ते की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed