फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Saadhdi bitten by the stake

समधी के दांव से चित हुए समधी

Sat, 11 Mar 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Sat, 11 Mar 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Saadhdi bitten by the stake
अनिल कुमार - फोटो : ब्यूरो

कहते हैं कि राजनीति में रिश्तों की कोई जगह नहीं होती। यह कहावत शिकारपुर सीट पर सटीक बैठती है। यहां समधी को समधी से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। शिकारपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते अनिल शर्मा और बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े मुकुल उपाध्याय एक-दूसरे के समधी हैं।

विज्ञापन


अनिल शर्मा के बेटे कुश की शादी 2014 में मुकुल उपाध्याय के बड़े भाई विनोद के बेटी के साथ हुई है। अनिल शर्मा 2012 का विधानसभा चुनाव बसपा के टिकट पर ही शिकारपुर से लड़े थे, लेकिन उन्हें सपा के मुकेश पंडित से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


2014 में अनिल शर्मा के पार्टी छोड़ने के बाद बसपा ने शिकारपुर विधानसभा सीट पर मुकुल उपाध्याय को पार्टी का विधानसभा प्रभारी बनाया। मुकुल उपाध्याय 2012 का चुनाव डिबाई विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर लड़े थे, लेकिन उन्हें सपा विधायक गुड्डू पंडित से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 के विधानसभा चुनाव में अनिल शर्मा और मुकुल उपाध्याय एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे थे, लेकिन सियासी पिच पर माहिर अनिल शर्मा ने अपने ही समधी मुकुल उपाध्याय को े चुनावी शिकस्त दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed