{"_id":"656e044929068f7cb00d3e68","slug":"rules-broken-on-signal-on-the-very-first-day-no-action-taken-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-1855-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पहले ही दिन सिग्नल पर टूटे नियम, नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पहले ही दिन सिग्नल पर टूटे नियम, नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन
खुर्जा। जेवर अड्डा पर नगर पालिका की ओर से लगाई गए यातायात सिग्नल चालू होने के पहले ही दिन अव्यवस्था के कारण शहर में जाम लगा रहा। सिग्नल का किसी भी वाहन चालक ने पालन नहीं किया। वहीं यातायात पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
खुर्जा में नगर पालिका की ओर से जाम की समस्या को देखते हुए यातायात सिग्नल लगवाए गए हैं। सोमवार को यह सिग्नल चालू हो गए। इसमें गांधी रोड, जंक्शन रोड, मंदिर रोड और कचहरी रोड पर अलग-अलग जगह खंभों पर करीब 17 फुट ऊंचाई पर सिग्नल लाइट लगी हैं। इसमें चारों मार्गों पर अलग-अलग समय पर लाल बत्ती चालू हो रही है।
मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों को यातायात सिग्नल की आदत नहीं है। इस कारण किसी ने भी उसका पालन नहीं किया। वहीं चौराहों पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी ने भी किसी को नहीं रोका। वह भी वाहनों को वहां से निकालने के प्रयास में लगे रहे। लाल बत्ती के अनुसार वाहन को नहीं निकाला गया। ऐसे में अव्यवस्था बढ़ गई।
विज्ञापन
चारों मार्गों पर आमने-सामने से वाहनों का दबाव बढ़ गया और करीब एक से डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। दिन भर जाम की स्थिति के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं गन्ने के ओवरलोड ट्रक के कारण वाहनों का दबाव अधिक बना रहा, जिस कारण मार्ग पर उनके अलावा अन्य कोई दूसरा वाहन उस मार्ग पर नहीं निकल सका।
यातायात सिग्नल की लोगों को आदत नहीं है। इस कारण उसका पालन नहीं कर रहे हैं। अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, जिससे सिग्नल के अनुसार वाहनों को रोका जाएगा।
- वरुण कुमार सिंह, सीओ खुर्जा