फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ruckus for scholarship

विकास भवन में छात्रवृत्ति के लिए हंगामा और हाथापाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Ruckus for scholarship
विकास भवन में छात्रवृत्ति के लिए हंगामा और हाथापाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। छात्रवृत्ति के लिए सोमवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में जमकर हंगामा किया। इस दौरान अधिकारी और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच बात हाथापाई तक पहुंच गई। कार्यकर्ता छात्र छात्रवृत्ति आवेदन में संशोधन के लिए कार्यालय पहुंचे थे और इसी दौरान यह विवाद हो गया। इसके चलते सीडीओ को पुलिस भी बुलानी पड़ी। सीडीओ ने मामले में एफआईआर के निर्देश दिए हैं। कॉलेज की लापरवाही का निदेशालय को पत्र भेजा जा रहा है। छात्रों का आरोप है कि हाथापाई अधिकारियों द्वारा की गई है।
आईपी पीजी कॉलेज द्वितीय परिसर के कुछ छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन में संशोधन नहीं हो सका था। छात्र काफी समय से समाज कल्याण विभाग में आ रहे थे। अधिकारी के अनुसार फार्म भरने के साथ छात्रों को वेबसाइट पर लॉग इन कर अन्य सभी प्रक्रिया पूरी करनी होती है। समय-समय पर इसके लिए विभाग ने सभी कॉलेजों को सूचित किया। सोमवार कॉलेज के छात्र एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ समाज कल्याण अधिकारी के दफ्तर पहुंचे और उन्होंने इस समस्या को रखा। वार्ता के बीच नोकझोंक शुरू हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही सीडीओ अभिषेक पांडेय भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुला लिया। सीडीओ के कार्यालय में भी काफी देर तक वार्ता चली। सूचना मिलते ही भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक दुल्हेरा भी सीडीओ कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने भी मामले को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन एबीवीपी कार्यकर्ता अपनी जिद पर अड़े रहे। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि छात्रों के साथ कार्यकर्ता आए थे उन्होंने उनसे अभद्रता और अपशब्द कहे। वह जबरन दबाव बना रहे थे, मेरे साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की कार्यकर्ताओं द्वारा की गई। वहीं, पुलिस ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को शांत किया। करीब डेढ़ घंटे तक विकास भवन में अफरातफरी का माहौल रहा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. टीएन मिश्रा भी वहां पहुंचे और उन्होंने अफसरों से वार्ता की। बताया गया कि कॉलेज द्वारा भी विभाग को छात्रों की समस्या के बारे में बताया था। वहीं, दूसरी ओर एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओजेश गौड़ ने कहा कि समाज कल्याण अधिकारी ने कार्यकर्ताओं पर गलत आरोप लगाए हैं। कार्यकर्ता छात्रों की समस्या को लेकर आए थे, लेकिन छात्रों की समस्या पर गौर देने के बजाय के उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई और अभद्रता की। इस दौरान रजनीश, दिवेश, सुमित, करण, ऋषभ, विवेक, प्रशांत और दीपांशु आदि एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीडीओ ने दिए कार्रवाई के निर्देश
विकास भवन में हुए हंगामे के मामले को सीडीओ ने गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण अधिकारी को कार्रवाई के लिए कहा है। बताया गया कि हंगामा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। सीडीओ ने बताया कि कॉलेज द्वारा भी छात्रों के मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिस कारण छात्र परेशान हैं। मामले में कॉलेज के खिलाफ भी शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों और उनके कुछ साथियों ने कार्यालय में आकर हंगामा किया है। उनके द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डाली गई और अधिकारी से अभद्रता की है। मामले में कॉलेज की लापरवाही भी सामने आई है। कानूनी कार्रवाई के लिए समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। कॉलेज के खिलाफ भी शासन को लिखा जा रहा है। - अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed