फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   RTE: 1584 students selected in the second lottery

आरटीई: दूसरी लॉटरी में हुआ 1584 छात्र-छात्राओं का चयन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
RTE: 1584 students selected in the second lottery
बुलंदशहर। शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया जारी है। दूसरे चरण में 1584 छात्र-छात्राओं का ई-लाटरी से चयन किया गया। बृहस्पतिवार से तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि पहले चरण की लॉटरी में 3761 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था। इन सभी के निशुल्क प्रवेश कराने के लिए 753 निजी स्कूलों को आवंटन पत्र जारी कर दिए हैं। इनके प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दूसरे चरण के आवेदन 21 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चले। इस दौरान प्राप्त हुए 4,665 आवेदनाें का सत्यापन करने के बाद ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया को पूरा किया गया। इसमें 1584 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित छात्र-छात्राओं का प्रवेश कराने के लिए संबंधित निजी स्कूलों को आवंटन पत्र जारी किए जा रहे हैं। तीसरे चरण के आवेदन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होगी, जो 25 मार्च तक चलेगी। इसके बाद प्राप्त आवेदनों का सत्यापन होगा और 27 मार्च को लाॅटरी निकाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed