{"_id":"6625437eddb48e1eab00d5af","slug":"route-will-remain-diverted-on-anupshahr-road-from-24th-night-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-114795-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 24 की रात से अनूपशहर रोड पर रूट रहेगा डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 24 की रात से अनूपशहर रोड पर रूट रहेगा डायवर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। 24 अप्रैल की रात 10 बजे से 25 अप्रैल की शाम छह बजे और 26 अप्रैल शाम चार बजे से 27 अप्रैल सुबह आठ बजे तक अनूपशहर रोड पर रूट डायवर्ट रहेगा। 25 को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी और 26 की शाम को पोलिंग पार्टियां मतदान कराने के बाद फिर से मंडी परिसर पहुंच कर ईवीएम जमा करेंगी। इस दौरान अनूपशहर रूट पर भारी मालवाहक वाहन नहीं चलेंगे। छोटे वाहनों को छूट दी गई है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान दौरान दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से शिकारपुर, डिबाई, नरौरा और बदायूं की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के भारी/हल्के काॅमर्शियल वाहन खुर्जा से शिकारपुर डिबाई होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे। इन वाहनों का शहर के भूड़ चौराहा पर आना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जबकि, बदायूं-नरौरा की ओर से आने वाले सभी व्यवसायिक वाहनों को शिकारपुर (परशुराम चौक) से खुर्जा होते हुए एनएच-34 के रास्ते निकाला जाएगा। जबकि, दिल्ली की ओर से आकर संभल, अनूपशहर की ओर जाने वाले कॉमर्शियल वाहनों को एनएच-34 से खुर्जा होते हुए शिकारपुर से चांदौक दौराहा के रास्ते निकाला जाएगा। संभल, अनूपशहर और जहांगीराबाद से आने वाले वाहन इसी मार्ग से दिल्ली की ओर जाएंगे।
मेरठ हापुड़ गुलावठी से शिकारपुर, डिबाई, नरौरा और बदायूं की ओर जाने वाले वाहन भूड़ चौराहा से महाराणा प्रताप चौराहा पर डायवर्ट कर दिल्ली-कानपुर हाईवे से खुर्जा से शिकारपुर मार्ग से जाएंगे। बदायूं, नरौरा की ओर से मेरठ जाने वाले वाहन शिकारपुर-खुर्जा मार्ग से कानपुर-दिल्ली हाईवे से भूड़ चौराहा होते हुए निकलेंगे। इन वाहनों का आवागमन डीएवी फ्लाईओवर मामन चुंगी शिकारपुर तिराहा की ओर जाना प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली कानपुर राजमार्ग से ठंडी प्याऊ मामन चुंगी मार्ग से जहांगीराबाद, अनूपशहर, संभल व शिकारपुर वाहनों का मामन चुंगी से जाना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
शिकारपुर तिराहा व डीएवी फ्लाईओवर से जाना भी प्रतिबंधित होगा। वहीं, शिकारपुर-डिबाई-नरौरा और बदायूं से जाने वाले वाहन औरंगाबाद-जहांगीरबाद मार्ग का प्रयोग कर चांदौक दौराहा से बुलंदशहर अनूपशहर मार्ग से अनूपशहर की ओर जाएंगे। इन वाहनों का शहर के स्याना/अनूपशहर अड्डा की ओर आना प्रतिबंधित रहेगा। यातायात निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने चालकों से डायवर्जन के समय निर्धारित रूट से जाने की अपील की है।