{"_id":"5d54599b8ebc3e6ced37509f","slug":"robery-in-narsena-vilaage-bulandshahr-news-gbd182389024","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों को बंधक बनाकर हजारों की नगदी और जेवरात लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों को बंधक बनाकर हजारों की नगदी और जेवरात लूटे
विज्ञापन

नरसेना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की पत्नी व पुत्र को घर में बंधक बनाकर मंगलवार देर रात दो बदमाशों ने लूटपाट की। आरोपी इस दौरान नगदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान लूट कर फरार हो गए। पीड़ित किसान ने अब नरसेना थाना पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नरसेना थाना क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर निवासी किसान निरंजन पुत्र नेमपाल ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार देर रात उसकी पत्नी ममता व पुत्र अरुण घर पर ही खाना खाने के बाद सो गए थे। आरोप है कि देर रात करीब 12 बजे दो अज्ञात बदमाश उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने इस दौरान किसान की पत्नी व पुत्र को बंधक बना लिया और उनके हाथ-पांव बांध दिए। इसके बाद आरोपियों ने घर में रखे 12 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान लूट लिया। साथ ही पीड़ित मां-बेटे को हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। बुधवार सुबह किसान जब घर पहुंचा तो उसे मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद पीड़ित किसान ने थाना पुलिस को तहरीर देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी तेज सिंह यादव ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है, जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच कर राजफाश कर दिया जाएगा।