फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Roadways will run special buses on Holi

Bulandshahar News: होली पर स्पेशल बसें चलाएगा रोडवेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Roadways will run special buses on Holi
नगर के रोडवेज अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद
बुलंदशहर। रंगों के त्योहार होली पर स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। बुलंदशहर रोडवेज बस अड्डे से सर्वाधिक बसें दिल्ली रूट पर संचालित की जाएंगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। 10 मार्च से यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर डिपो से 10 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

बुलंदशहर डिपो में उप्र परिवहन निगम और अनुबंध की करीब 100 बसें शामिल हैं। इसमें प्रतिदिन करीब 40 से 45 बसों का दिल्ली समेत अन्य रूटों पर संचालन होता है। होली से पहले रोजगार की तलाश में घर से बाहर निकले लोगों का आना-जाना शुरू हो जाता है। इस दौरान सर्वाधिक यात्री दिल्ली रूट के निकलते हैं। होली पर अपने घर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उप्र परिवहन निगम बसों के फेरे बढ़ाने के साथ अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा।
विज्ञापन

बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि होली इस बार 14 मार्च को है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को घर पहुंचने के लिए प्राइवेट बसों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। इसके साथ ही बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed