{"_id":"678e8d00fd15ce4b9c07a47a","slug":"roadways-bus-will-come-to-the-village-with-not-more-than-50-but-30-passengers-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-128398-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 50 नहीं 30 से अधिक यात्रियों पर गांव आएगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 50 नहीं 30 से अधिक यात्रियों पर गांव आएगी रोडवेज बस
विज्ञापन
बुलंदशहर। महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर हैं। गांव से समूह में 30 से अधिक यात्री महाकुंभ जाना चाहते हैं तो उन्हें मुख्यालय तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। गांव प्रधान या ग्रुप का कोई भी सदस्य 30 से अधिक यात्रियों की सूचना रोडवेज अड्डे पर देकर गांव में ही बस बुला सकेंगे।
प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन चल रहा हैं। इसके लिए श्रद्धालु अपने निजी वाहन या ट्रेन आदि से जा रहे हैं। रोडवेज बसों का प्रयागराज के लिए संचालन होने पर एक भी अड्डे पर यात्री नहीं पहुंचे। ऐसे में निगम की बसों का कौशांबी से प्रयागराज के लिए संचालन किया जा रहा हैं।
जिले के श्रद्धालुओं को निगम की बसों से प्रयागराज भेजने के लिए निगम ने राहत दी है। अब कोई भी परिवार, ग्रुप या गांव के लोग 30 से अधिक होने पर प्रयागराज जाना चाहते हैं तो वह निगम की बसों को निर्धारित स्थान पर बुला सकते हैं।