फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Roadways bus collides with tanker on highway, driver and conductor injured

Bulandshahar News: हाइवे पर टैंकर से टकराई रोडवेज बस, चालक- परिचालक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with tanker on highway, driver and conductor injured
खुर्जा। एनएच-34 पर मधुसूदन डेयरी के पास टैंकर में पीछे से रोडवेज बस टकरा गई। हादसे में बस चालक व परिचालक घायल हो गए। गनीमत रही की बस में कोई यात्री नहीं था। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन


सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि हाइवे पर हादसे की सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया। एनएच-34 पर डिवाइडर के पास टैंकर पेड़-पौधों में पानी का छिड़काव कर रहा था। इसी बीच अलीगढ़ की ओर से आगरा के फाउंड्रीनगर डिपो की रोडवेज बस टैंकर के पीछे से टकरा गई। इसमें रोडवेज बस चालक अक्षय तिवारी निवासी इटावा और परिचालक सुभाष निवासी सिकंदराराऊ घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से सड़क किनारे किया गया। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई। सीओ ने बताया कि हादसे की वजह से कुछ समय के लिए यातायात डायवर्ट किया गया था। एक घंटे बाद सुचारू रूप से आवागमन चालू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed