{"_id":"5900ee804f1c1b0b71c0e200","slug":"road-no-park-rest-of-the-house-is-bad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क न पार्क, बाकी का हाल भी बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क न पार्क, बाकी का हाल भी बदहाल
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Thu, 27 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जर्जर सड़कें और गंदगी से अटे नाले वार्ड-14 की एक तरह से पहचान बन गई है। गंदगी का अंबार और खंभों पर लटके बिजली के तार आम आदमी की टेंशन बढ़ा रहे हैं।
वार्ड नंबर-14 के अंतर्गत आंनद विहार, गड्डा मोहल्ला, आनंद विहार समेत आधा दर्ज कालोनी और मोहल्ले आते हैं।
पिछले निकाय चुनाव में विकास के कई वादे किए गए, लेकिन हुआ उम्मीद से बहुत कम। जर्जर सड़कों की सेहत थोड़ी सुधरी जरूर है लेकिन कई सड़कों की सुध लेने वाला अब भी कोई नहीं है। स्थानीय लोगों को आरोप है कि विकास कार्यों में भेदभाव हुआ।
लोगों की समस्याओं पर सभासद ने ध्यान नहीं दिया। नाले नालियां गंदगी से अटी हुई है। बिजली के तार घरों की छतों पर झूल रहे हैं। वार्ड की तमाम कालोनियों में पथ प्रकाश का इंतजाम राम भरोसे है।
विज्ञापन
रात में कालोनी अंधेरे में डूब रहती हैं। स्वच्छ पेयजल का इंतजाम नहीं है। पालिक की पाइपलाइन से दूषित पानी आता है। बार बार शिकायत के बाद भी हालात में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन