फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   road

पहली बारिश में ही धंस गईं शहर की सड़कें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
road
नगर के आवास विकास में धंसी सड़क पर डाली गई मिट्टी। - फोटो : BULANDSHAHR
पहली बारिश में ही धंस गईं शहर की सड़कें
विज्ञापन

बुलंदशहर। अमृत योजना के तहत शहर में बिछाई गई सीवर लाइन एक बार फिर परेशानी का कारण बनी है। इस दौरान खोदी गई सड़कें मरम्मत के बाद पहली बारिश नहीं झेल पाईं। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हल्की बारिश के बाद ही नगर के विभिन्न इलाकों में सड़कें धंसने की शिकायत मिली है।
करीब चार वर्ष पूर्व अमृत योजना के तहत शहर में सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ था। इसके लिए 386 करोड़ का बजट तय हुआ था। कार्य शुरू होने के साथ ही सीवर लाइन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे थे। पहले शहर की गलियों और कालोनियों में सीवर लाइन का काम हुआ था, उस दौरान गलियों में सड़कें धंसने के कारण स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कालोनियों और गलियों में हालातों में कुछ सुधार हुआ तो अब शहर के मुख्य बाजारों व मुख्य सड़कें जमीन में धंस रहीं हैं। सीवर लाइन बिछाने के साथ-साथ सड़कों की मरम्मत भी कराई गई थी, लेकिन कुछ दिन के भीतर ही यह सड़कें धंस गई हैं। कई स्थानों पर गड्ढे होने के कारण आए दिन शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। शुक्रवार को आवास विकास रोड, डीएम रोड, सुशीला विहार, डीएवी तिराहा, राधा नगर, साठा समेत अन्य इलाकों में बारिश के बाद सड़क धंस गई। स्थिति यह है कि सड़क पर हल्का पानी भरने के साथ ही भारी वाहन जमीन में धंस जाते हैं।
विज्ञापन

शाम को हुई बारिश तो गलियों में भरा पानी
शाम के समय हुई बारिश से राधा नगर, आदर्श नगर, साठा, राम विहार समेत अन्य कालोनियों की गलियों में जलभराव हो गया। नालों की सिल्ट निकलकर सड़क पर फैल गई। कई स्थानों पर नालों में कूड़ा करकट और प्लास्टिक भरा होने से पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पाई, जिसके चलते सड़कों पर जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर सड़क धंसने की सूचना मिली है। जल निगम के अधिकारियों को समस्या दूर करने के निर्देश दिए हैं। कुछ गड्ढों में गिट्टी डलवाई गई है, जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।इ- डा. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed