फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   road accident in delhi road

दिल्ली रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
road accident in delhi road
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुए ट्रक। - फोटो : BULANDSHAHR
दिल्ली रोड पर दो ट्रकों में टक्कर, लगा जाम
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के नुमाइश फ्लाईओवर पर आए दिन किसी न किसी कारण से जाम लगने लगा है। इसका मुख्य कारण इस फ्लाइओवर पर होने वाले हादसे हैं। इन हादसों को रोकने के लिए न तो जिला प्रशासन गंभीर है और न ही पुलिस। बृहस्पतिवार की देर रात यहां पर एक कार और कैंटर की भिड़ंत हुई। जिसके बाद घंटों तक जाम लगा। वहीं, शुक्रवार की देर रात दो ट्रक आपस में भिड़ गए। फिर से यहां पर घंटों तक जाम लगा। हालांकि, बाद में नगर कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे और जाम को खुलवाया।

बता दें कि रात में साढ़े नौ बजे के बाद शहर में नो एंट्री हट जाती है। जिसके बाद बड़े ट्रक भी शहर में एंट्री करते हैं। शुक्रवार की देर रात दो ट्रकों में नुमाइश मैदान के फ्लाईओवर पर टक्कर हो गई। जिसके बाद रोड पूरी तरह से जाम हो गया। हालांकि ट्रक में मौजूद जहांगीराबाद और सिकंदराबाद के चालक बाल-बाल बचे। जाम लगने की सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन ट्रकों का हटवाया। इस दौरान जाम लगा रहा। हालांकि काला आम चौराहे से ट्रैफिक को ट्रैफिक पुलिस ने शिकारपुर रोड की तरफ डायवर्ट किया। शहर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि रूट डायवर्ट करने के बाद जाम जल्द ही खुल गया था। दोनों ट्रकों को कब्जे में लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed