फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Road accident

लकड़ी से लदे रिक्शे से टकराया बाइक सवार, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Road accident
लकड़ी से लदे रिक्शे से टकराया बाइक सवार, मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में राजीव फैक्टरी के पास बाइक सवार युवक लकड़ी से लदे रिक्शा से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल युवक की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

थाना खुर्जा नगर के नेहरूपुर गांव निवासी मनोज कुमार (18) पुत्र छत्रपाल सिंह रविवार रात किसी काम से बाइक लेकर बुलंदशहर आ रहा था। बताया गया कि मनोज जैसे ही कोतवाली नगर क्षेत्र में राजीव फैक्टरी के पास सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो मोड़ पर लकड़ी से भरे रिक्शा से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में उसका सिर सड़क पर लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस व परिजनों को सूचना दी। यहां देर रात उपचार के दौरान मनोज ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मनोज के ताऊ चरण सिंह ने बताया मनोज अभी अविवाहित था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed