{"_id":"653be9414034b2cf1c0cb878","slug":"retired-lieutenants-son-cheated-of-rs-23-lakh-in-the-name-of-making-him-an-accountant-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-6335-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट के बेटे को लेखपाल बनाने के नाम पर ठगे 23 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट के बेटे को लेखपाल बनाने के नाम पर ठगे 23 लाख रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चोला। थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी रिटायर्ड लेफ्टिनेंट के पुत्र की लेखपाल के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 23 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद थाना पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
चोला थाना क्षेत्र के गांव खबरा खानपुर निवासी दिनेश सिंह ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह सेना में ऑनररी लेफ्टिनेंट के पद से सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान में वह मेरठ में अपने परिवार के साथ रहते हैं। गांव में उनका अक्सर आना जाना लगा रहता है। पास ही के गांव में पीड़ित का दोस्त धर्म सिंह निवासी गांव धरारी रहता है। जिससे उनका अच्छा तालमेल था। वर्ष 2021 में पीडि़त जब गांव गया था तो उसकी मुलाकात धर्म सिंह से हुई थी। धर्म सिंह ने उस दौरान पीड़ित के बच्चों के बारे में पूछा तो पीड़ित ने बताया कि उसके दो बड़े पुत्र सेना में जवान हैं। जबकि, एक पुत्र प्रदीप अभी नौकरी की तलाश कर रहा है। जिस पर आरोपी धर्म सिंह ने बताया कि उसके पुत्र मिथुन की बुलंदशहर और लखनऊ में कई बड़े अधिकारियों से जान पहचान है। वह उनके छोटे पुत्र की नौकरी किसी न किसी सरकारी विभाग में लगवा देगा। आरोपी ने अपने पुत्र को पीड़ित का नंबर दे दिया। इसके आरोपी मिथुन ने पीड़ित को फोन कर कहा कि वह उनके पुत्र की बुलंदशहर में लेखपाल के पद पर नौकरी लगवा देगा। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित से रुपयों की बात कही। नौकरी लगवाने के एवज में आरोपी ने अलग-अलग माध्यम से मार्च 2021 से सितंबर 2021 तक करीब 23 लाख रुपये ले लिए। समय बीतता गया, लेकिन, पीड़ित के पुत्र की नौकरी नहीं लगी। जिस पर पीड़ित ने आरोपियों से नौकरी की बात कही तो आरोपी टाल मटोल करते रहे। बाद में पीड़ित को अपने ठगे जाने की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि जब उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने रुपये देने से इंकार कर दिया। साथ ही भविष्य में रुपये मांगने पर हत्या करने व झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी है। थाना पुलिस ने मामले में आरोपी धर्म सिंह, उसके पुत्र मिथुन, संजय, मिथुन की पत्नी रेखा, शबाना व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।