फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Report on two imams and a priest for spreading noise pollution

Bulandshahar News: ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर दो इमाम और एक पुजारी पर रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
Report on two imams and a priest for spreading noise pollution
पहासू के त्यौरी गांव में मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाता कर्मचारी - फोटो : bulandshahar
पहासू। थाना क्षेत्र के त्यौरी गांव में ध्वनि प्रदूषण फैलाने के आरोप में पुलिस ने दो इमाम और एक पुजारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं एक मंदिर व दो मस्जिद से लाउड स्पीकर हटा दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य लोगों से भी ध्वनि प्रदूषण नहीं करने की अपील की। पहासू के त्यौरी गांव में अजान और आरती के वक्त सुबह-शाम तेज ध्वनि में लाउड स्पीकर बजते थे। इसमें दोनों ही समुदाय के लोग एक दूसरे पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने का आरोप लगा रहे थे। इसको लेकर कई बार पुलिस अधिकारियों ने बैठक की और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी। मगर इसके बावजूद लगातार तेज ध्वनि में स्पीकर बजाए जा रहे थे। आलम यह था कि मस्जिद में अजान होते वक्त तेज ध्वनि से स्पीकर बजता था। वहीं उसी समय मंदिर में भी स्पीकर पर आरती शुरू होती थी। ऐसे में अन्य लोगों को काफी दिक्कत होती थी। वहीं गांव में दो प्राथमिक विद्यालय भी स्थित हैं, जिस कारण लाउड स्पीकर बजने पर विद्यार्थियों को भी दिक्कत होती थी। इसी के कारण ग्रामीणों ने कई बार एक दूसरे पर आरोप लगाए थे। थाना प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि लगातार शिकायत मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई। दो मस्जिद और एक शिव मंदिर में से लाउड स्पीकर हटाकर जब्त किया। वहीं मस्जिद के इमाम हाफिज दाऊद, हाफिज जावेद और पुजारी गंगाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अन्य लोगों को भी इसको लेकर चेतावनी दी गई है। रात को दस बजे के बाद डीजे बजाने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दोनों समुदाय के बीच रहती है विवाद की स्थिति
ग्रामीणों के अनुसार त्यौरी गांव में दोनों अलग-अलग समुदाय की लगभग बराबर जनसंख्या है। ऐसे में विवाद की स्थिति बनी रहती है। गांव में कई बार आपस में नोंक-झोंक के भी मामले सामने आ चुके थे। इस कारण पुलिस को काफी सतर्कता बरतनी पड़ती थी। चुनाव के दौरान भी प्रशासन की ओर से त्यौरी गांव को संवेदनशील केंद्र माना जाता है।
विज्ञापन

जनपद भर में चलाया गया अभियान
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर जनपद भर में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर से फेल रहे ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया है। नरौरा नगर कोतवाली व अन्य क्षेत्रों में जहां ध्वनि प्रदूषण हो रहा था, वहां हिदायत देकर ध्वनि को कम कराया गया। वहीं पहासू क्षेत्र में गांव त्यौरी में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed