{"_id":"65a6b9fcedf0430d48015486","slug":"report-of-cat-theft-worth-rs-15-lakh-filed-after-eight-months-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-10282-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आठ माह बाद दर्ज हुई डेढ़ लाख की बिल्ली चोरी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आठ माह बाद दर्ज हुई डेढ़ लाख की बिल्ली चोरी की रिपोर्ट
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने आठ माह पूर्व चोरी हुई करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की बिल्ली के मामले में अब जाकर एफआईआर दर्ज की है। हालांकि, अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। पीड़ित ने बताया कि उसने एक शिपमेंट कंपनी के जरिये बिल्ली को गुजरात के लिए मार्च 2023 में ट्रांसपोर्ट किया था। लेकिन, आरोपियों ने बिल्ली को चोरी कर लिया है।
नगर कोतवाली में कालाआम चौक दानिश मार्केट निवासी मोहम्मद आलम ने बताया कि उसके पास एक जर्मन पर्शियन बिल्ली थी, जो वर्ल्ड कैट फेडरेशन जर्मनी से रजिस्टर्ड है। यह सर्टिफिकेट उसके पास है। बीते दिनों उसकी बिल्ली ने दिल्ली में एक प्रतियोगिता में पुरस्कार भी जीता था। इसके बाद हैदराबाद के एक दोस्त ने उससे संपर्क किया, जिस पर उसने अपनी बिल्ली को उक्त परिचित को 1.50 लाख रुपये में बेच दिया था। बिल्ली को हैदराबाद भेजने के लिए गुजरात के अहमदाबाद क्षेत्र के व्यक्ति की ट्रांसपोर्ट कंपनी को करीब 8 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। 3 मार्च 2023 को बिल्ली को दिल्ली ले जाकर ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा बताए गए दो लोगों को सौंप दिया गया, जिन्होंने ट्रेन से बिल्ली लेकर जाने की बात बताई। आरोप है कि उसके बाद से ही बिल्ली का कोई अतापता नहीं है। अब आरोपी द्वारा बिल्ली के खो जाने की बात कही जा रही है। ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक और उसकी मां द्वारा उसके मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया गया है। पीड़ित ने आशंका जताई कि उसकी बिल्ली को चुराकर बेच दिया है और उसके रुपये भी हड़प लिए गए हैं। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक मां-बेटा व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।