फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Report lodged in case of indecency and threat to kill

Bulandshahar News: अभद्रता करने, जान से मारने की धमकी के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव बीछट सुजानपुर निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पड़ोसी सत्यदेव, ब्रजेश, प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। उक्त लोग सीधे-साधे लोगों की जमीन पर अवैध कब्जा करने की फिराक में लगे रहते हैं।
विज्ञापन


10 नवंबर की रात में उक्त लोगों ने उनके खेत में अवैध रूप से खनन कर मिट्टी को बेच दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की नियत से उसके पीछे धारदार हथियार लेकर दौड़े। वहा से भागकर उसने अपनी जान बचाई। दोबारा खेत पर आने, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। उक्त लोगों के डर से वह थाने नहीं गया। आरोपियों के खिलाफ उसने एसएसपी को प्रार्थना देते हुए कार्रवाई, खेत को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed