फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Report filed after gas cylinders found in fake ghee manufacturing factory

Bulandshahar News: नकली घी बनाने वाली फैक्टरी से गैस सिलिंडर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Report filed after gas cylinders found in fake ghee manufacturing factory
बुलंदशहर। नकली घी बनाने की फैक्टरी में 37 घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग करने के मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा तहसील प्रशासन ने भी जमीन का उपयोग परिवर्तन कराए बिना फैक्टरी बनाने पर कार्रवाई शुरू की है। जबकि पशुपालन विभाग की ओर से विदेशी नस्ल के कुत्ते पालने के मामले में नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

स्याना रोड स्थित गांव सराय छबीला में नकली घी बनाने की फैक्टरी का शुक्रवार को खुलासा हुआ था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त विनीत कुमार के नेतृत्व में मौके पर 10 हजार लीटर नकली घी पकड़ा था। फैक्टरी संचालक की ओर से विदेशी किस्म के कुत्ते पालने के मामले में जांच शुरू की थी। अब आपूर्ति विभाग के निरीक्षक डा. दीपांकर शर्मा ने फैक्टरी संचालक समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात पुलिस को शिकायत देकर निरीक्षक डा. दीपांकर ने बताया कि सराय छबीला स्थित फैक्टरी में सुंदर सिंह निवासी गांव जीवत, आनंद मिश्रा निवासी गांव सराय छबीला, विक्रम बहादुर मिश्रा निवासी गांव सराय छबीला, मोनू निवासी गांव जीवत मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वह फैक्टरी में नौकरी करते हैं। फैक्टरी की मालिक साक्षी गोयल के कहने पर ही फैक्टरी में 19 किलोग्राम के व्यावसायिक छह गैस सिलिंडर और घरेलू 29 भरे व आठ खाली सिलिंडर नकली घी बनाने के लिए लाए गए थे।
जब पूर्ति निरीक्षक की ओर से गैस सिलिंडर को लेकर आवश्यक दस्तावेज मांगे गए तो मौके पर मौजूद कर्मचारी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। जिसके चलते कोतवाली देहात पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

एसएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जीएसटी के राज्य कर अधिकारी ने बताया कि मौके पर घी की खरीद-फरोख्त से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। रजिस्टर समेत कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिन्हें कब्जे में लिया गया है। सोमवार को फैक्टरी संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed