{"_id":"696fb1a2281f114c330d0f4e","slug":"relief-from-the-bright-sunshine-yellow-alert-for-rain-with-strong-winds-on-24th-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-147328-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खिली धूप से मिली राहत, 24 को तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खिली धूप से मिली राहत, 24 को तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट
विज्ञापन
बुलंदशहर। घना कोहरा, पाला व शीतलहर के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव की शुरूआत हो गई है। बादल छाने के साथ ही 22 जनवरी से बारिश होने का अनुमान है। 24 जनवरी को तेज हवाओं व गर्जना के साथ बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार फिर 26 जनवरी को भी बारिश हो सकती है। हालांकि मंगलवार को खिली धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान में 1.2 और न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई।
पिछले दो दिन से दिन में बादल छाने से धूप का असर कम हो रहा है। मंगलवार सुबह हल्का कोहरा रहा और फिर खिली धूप ने कुछ राहत दी। पूरे दिन चली हवा के बीच सर्दी का अहसास बना रहा। शाम होते ही फिर से ठंड का अहसास और बढ़ गया। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 23.6 और न्यूनतम 2.5 डिग्री बढ़कर 8.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा रही और आर्द्रता 68 फीसदी रही। जबकि सोमवार को 22.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह का कहना है कि मौसम विभाग की ओर से मौसम में बदलाव होने और बारिश होने का अनुमान जताया गया है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश की प्रबल संभावना बन रही है। बुधवार को मौसम कुछ शुष्क रहेगा। 23 जनवरी को बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
24 जनवरी को तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश होने का अनुमान है। इस दिन मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 26 जनवरी को भी फिर बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अब आगामी कई दिन तक बारिश और तेज हवाओं का सामना होगा। इससे आलू, सरसों, दलहन और सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है। इस समय आलू की खुदाई का भी काम चल रहा है। जबकि गेहूं की फसल के लिए यह वरदान साबित होगी। बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है।