{"_id":"6797baa54659388e0904cf0f","slug":"registration-of-champa-devi-maternity-center-will-be-cancelled-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-128690-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चंपा देवी मेटरनिटी सेंटर का पंजीकरण होगा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चंपा देवी मेटरनिटी सेंटर का पंजीकरण होगा निरस्त
विज्ञापन
चंपा देवी मेटरनिटी सेंटर का भवन। संवाद
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र के श्रीमती चंपा देवी मेटरनिटी सेंटर में भ्रूण लिंग जांच मामले में जिले के स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अल्ट्रासाउंड सेंटर का प्यारी बिटिया वेबसाइट से पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। अब डीएम को पंजीकरण निरस्त करने के लिए पत्र भेजा जा रहा है।
एक सप्ताह पहले 20 जनवरी को पलवल की पीसीपीएनडीटी टीम ने मिथ्या ग्राहक लाकर नगर के डीएम रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में श्रीमती चंपा देवी मेटरनिटी सेंटर में भ्रूण लिंग जांच का खुलासा किया था। टीम ने पुलिस की मदद से मौके से दो दलाल और सेंटर संचालिका डाॅ. निधि शर्मा को हिरासत में ले, तीनों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फिलहाल तीनों आरोपी जिला कारागार में बंद हैं।
शहर में प्रशासनिक अफसरों के आवास के निकट भ्रूण लिंग जांच होने पर विभाग की छवि धूमिल हुई। अब इस संबंध में विभाग ने सेंटर का पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि सेंटर का पंजीकरण दिसंबर 2024 में ही समाप्त हो गया था। सेंटर संचालिका ने नवीनीकरण के लिए आवेदन किया हुआ था, जो लंबित है।
विज्ञापन
श्रीमती चंपा देवी मेटरनिटी सेंटर का प्यारी बिटिया वेबसाइट से पंजीकरण निरस्त कर डीएम को निरस्तीकरण की फाइल भेजी जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. मंजू अग्रवाल, कार्यवाहक सीएमओ